Akshay Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का विशेष महत्व है। इस दिन सोना खरीदने के साथ-साथ इसकी पूजा भी करनी चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में निवास करती हैं। 

Akshay Tritiya 2025: इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल, बुधवार को मनाया जाएगा। इस पर्व का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन सोने की पूजा भी की जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने देवी लक्ष्मी खींची चली आती हैं। अगर आप अक्षय तृतीया पर सोना न खरीदें तो घर मे जो भी सोने के आभूषण हों, उनकी पूजा भी कर सकते हैं। इस दिन की गई पूजा, उपाय आदि का फल बहुत ही जल्दी मिलता है। आगे जानिए अक्षय तृतीया पर कैसे करें सोने की पूजा और शुभ मुहूर्त…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले जानें अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का महत्व

अक्षय तृतीया को धर्म ग्रंथों में बहुत ही शुभ तिथि माना गया है। इस दिन सोने खरीदने से जुड़ी कई मान्यताए हैं। उनमें से एक मान्यता है कि सतयुग में इसी तिथि पर कुबेरदेव ने देवी लक्ष्मी से धन की याचना की थी, जिससे प्रसन्न होकर देवी लक्ष्मी ने उन्हें धनाध्यक्ष यानी धन का स्वामी बना दिया था। एक मान्यता ये भी है कि इसी तिथि पर आदि गुरु शंकराचार्य ने कनकधारा स्त्रोत की रचना कर सोने की बारिश करवाई थी। इसी वजह से अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का विशेष महत्व है।

अक्षय तृतीया पर कैसे करें सोने की पूजा?

- अक्षय तृतीया को आखा तीज भी कहते हैं। इस दिन खरीदना गया सोना घर में सुख-समृद्धि लाता है।
- साथ ही अक्षय तृतीया पर सोने की पूजा करने का भी विशेष महत्व है। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
- यदि आप अक्षय तृतीया पर सोना नहीं खरीद पाएं तो निराश न हों, आप घर में रखें सोने की भी पूजा कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले सोना ये सोने के आभूषण का गाय के कच्चे दूध या गंगाजल से अभिषेक करें।
- इसके बाद एक बाजोट पर देवी लक्ष्मी की प्रतिमा के पास ही लाल कपड़ा बिछाकर सोने को रख दें।
- पहले देवी लक्ष्मी की पूजा करें और फिर सोने पर केसर, कुमकुम छिड़कें और साबूत चावल भी चढ़ाएं।
- सोने की पूजा करते समय ऊं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद महालक्ष्म्यै नम: मंत्र की जाप करें।
- इसके बाद कर्पूर से देवी लक्ष्मी और सोने के आभूषण की आरती करें। पूजा के बाद पुन: आभूषणों को तिजोरी में रख दें।

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदी के शुभ मुहूर्त

- सुबह 10:47 से दोपहर 12:24 तक
- दोपहर 03:36 से शाम 05:13 तक
- शाम 05:13 से 08:49 तक
- रात 08:13 से 09:36 तक


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।