Aaj Ka Panchang: 16 फरवरी गुरुवार को मूल नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:05 से 03:30 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग वैदिक काल से ही सनातन धर्म में काल गणना का एक प्रमुख अंग रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है, इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। पंचांग में न सिर्फ शुभ मुहूर्त बल्कि कई ऐसी जानकारी भी उपलब्ध रहती है जो हमारे बहुत काम आ सकती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज करें विजया एकादशी व्रत
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस बार ये व्रत 16 फरवरी, गुरुवार को किया जाएगा। मान्यता है कि जो भी इस दिन व्रत रखता है उसे हर काम में विजय मिलती है। इसलिए इस एकादशी का नाम विजया एकादशी रखा गया है। इस एकादशी का महत्व कई धर्म ग्रंथों में बताया गया है।

16 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 16 February 2023)
16 फरवरी 2023, दिन गुरुवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। गुरुवार को मूल नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:05 से 03:30 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को शुक्र और गुरु ग्रह मीन राशि में, सूर्य और शनि (अस्त) कुंभ राशि में, चंद्रमा वृश्चिक में, बुध मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में, राहु मेष राशि में, में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

16 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- मूल
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:02 AM
सूर्यास्त - 6:19 PM
चन्द्रोदय - Feb 16 3:16 AM
चन्द्रास्त - Feb 16 1:59 PM
अभिजीत मुहूर्त- 12:18 PM – 01:03

16 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:02 AM – 8:27 AM
कुलिक - 9:51 AM – 11:16 AM
दुर्मुहूर्त - 10:48 AM – 11:33 AM, 03:18 PM – 04:03 PM
वर्ज्यम् - 07:31 AM – 08:57 AM


ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर करें व्रत-उपवास तो ध्यान रखें ये 3 बातें, तभी मिलेगा शिव पूजा का संपूर्ण फल


Mahashivratri 2023: क्या शिवजी ने रावण को दान में दी थी सोने की लंका, क्यों भूत-प्रेतों के स्वामी हैं महादेव?


Mahashivratri 2023: किस तिथि पर और कहां हुआ था शिव-पार्वती का विवाह, जानें क्या लिखा है शिवमहापुराण में?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।