Vat Savitri Vrat 2024 Date: इस बार वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत 21 जून, शुक्रवार को किया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और संतान के सुख की कामना से व्रत-पूजा करती हैं। 

इस बार ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा 2 दिन रहेगी, 21 और 22 जून। इनमें से पहले दिन यानी 21 जून को वट पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा। इस व्रत का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और संतान के सुख के लिए ये व्रत करती हैं। इस दिन कुछ उपाय करने से भी आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। आगे जानिए वट सावित्री पूर्णिमा व्रत के दिन कौन-से उपाय करें-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वट वृक्ष की पूजा करें
वट सावित्री पूर्णिमा के दिन वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा विशेष रूप से की जाती है। जो महिलाएं वट पूर्णिमा का व्रत नहीं करतीं, वे यदि इस दिन वट वृक्ष पर जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं तो भी उन्हें इसका शुभ फल प्राप्त हो सकता है। ये उपाय पुरुष भी कर सकते हैं।

सुहाग की सामग्री दान करें
वट सावित्री व्रत के दिन किसी सुहागिन ब्राह्मण महिला को सुहाग की सामग्री जैसे- लाल चुनरी, कुमकुम, सिंदूर, काजल आदि चीजें उपहार में दें। साथ ही दक्षिणा के रूप में कुछ पैसे भी जरूर दें। यदि ब्राह्मण महिला न हो तो किसी गरीब महिला को भी ये चीजें दान कर सकते हैं।

जरुरतमंदों को दान करें
पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व हमारे धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस दिन जरूरतमंदों को दान देना बहुत शुभ माना गया है। वट पूर्णिमा के शुभ मौके पर आप गरीबों को अनाज, भोजन, कपड़े आदि चीजों का दान करें। इस उपाय से आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

चंद्रमा के उपाय करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्णिमा तिथि के स्वामी चंद्रदेव हैं। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति ठीक नहीं है, वे यदि इस दिन चंद्रमा से संबंधित उपाय करें तो शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इससे इनकी मानसिक परेशानियां कम हो सकती हैं।


ये भी पढ़ें-

Angarak Chaturthi: जून 2024 में कब है अंगारक चतुर्थी? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती सहित पूरी डिटेल


International Yoga Day 2024: कौन हैं आधुनिक योग के जनक, जिन्हें माना जाता है शेषनाग का अवतार?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।