MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
US Iran War
Hardoi Crime
Kal Ka Rashifal
BRICS Summit 2026
Gurugram PG Murder
iPhone Duo Price in India
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Hanuman Ansh Overseas Box Office Collection
Kanpur Murder Vineet Miniocha
Jefferies India Report 2026
Red Fort Blast
Indian-Origin Couple Donation
Top 10 Latest News
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Kajri Teej 2025: कजरी तीज 12 अगस्त को, जानें पूजा विधि-मंत्र और मुहूर्त की डिटेल

Kajri Teej 2025: कजरी तीज 12 अगस्त को, जानें पूजा विधि-मंत्र और मुहूर्त की डिटेल

Kajri Teej 2025 Date: हर साल भाद्रपद मास में कजरी तीज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन कुंवारी लड़कियां मनपसंद जीवनसाथी के लिए और विवाहित महिलाएं सुखी मैरिड लाइफ के लिए महादेव और देवी पार्वती की पूजा करती हैं। जानें इस बार कजरी तीज कब है?

3 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : Aug 12 2025, 08:05 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें कजरी तीज 2025 से जुड़ी हर बात
Image Credit : Getty

जानें कजरी तीज 2025 से जुड़ी हर बात

Kajri Teej 2025 Kab Hai: धर्म ग्रंथों के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन कुंवारी लड़कियां मनपसंद जीवन साथी पाने की कामना से शिवजी और देवी पार्वती की पूजा विशेष रूप से करती हैं, वहीं विवाहित महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए। कजरी तीज को बूढ़ी तीज, सतवा तीज आदि नामों से भी जाना जाता है। कुंवारी लड़कियों को इस पर्व का विशेष रूप से इंतजार रहता है। जानें इस बार कब है कजरी तीज…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
कब है कजरी तीज 2025?
Image Credit : Getty

कब है कजरी तीज 2025?

पंचांग के अनुसार, इस बार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 11 अगस्त, सोमवार की सुबह 11 बजकर 34 मिनिट से शुरू होगी, जो 12 अगस्त, मंगलवार की सुबह 08 बजकर 41 मिनिट तक रहेगी। चूंकि तृतीया तिथि का सूर्योदय 12 अगस्त को होगा, इसलिए इसी दिन कजरी तीज का व्रत किया जाएगा।


ये भी पढ़ें-

Janmasthami 2025 Date: 16 या 17 अगस्त, मथुरा-वृंदावन में कब मनेगी जन्माष्टमी?


Bahula Chaturthi 2025: कब है बहुला चतुर्थी, 13 या 14 अगस्त? जानें मंत्र-मुहूर्त

35
कजरी तीज 2025 पूजा मुहूर्त
Image Credit : Getty

कजरी तीज 2025 पूजा मुहूर्त

सुबह 09:18 से 10:55 तक
सुबह 10:55 से दोपहर 12:31 तक
दोपहर 12:06 से 12:57 तक
दोपहर 12:31 से 02:08 तक
दोपहर 03:44 से शाम 05:21 तक

45
कजरी तीज पूजा विधि
Image Credit : Getty

कजरी तीज पूजा विधि

- 12 अगस्त, मंगलवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद व्रत-पूजा का संकल्प लें। ऊपर बताए गए किसी भी शुभ मुहूर्त में पूजा शुरू करें।
- घर में साफ स्थान पर लकड़ की चौकी पर शिव-पार्वती की मूर्ति स्थापित करें। कुमकुम से देवी-देवता को तिलक लगाएं। फूलों की माला पहनाएं।
- इसके बाद शुद्ध घी का दीपक लगाएं। महादेव को धतूरा, बिल्व पत्र, फल, भांग, फूल, फल, चावल, रोली, अबीर आदि चीजें एक-एक करके अर्पित करें।
- देवी पार्वती को सुहाग की सामग्री जैसे- लाल चुनरी, चूड़ी, सिंदूर, मेहंदी आदि चीजें भेंट करें। पूजा के बाद कजरी तीज की कथा पढ़ें या सुनें।
- अंत में आरती करें। इस व्रत को करने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है और गृहस्थ महिलाओं के जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

55
कजरी तीज की कथा (Kajari Teej Katha)
Image Credit : Getty

कजरी तीज की कथा (Kajari Teej Katha)

कजरी तीज की एक प्रचलित कथा है, उसके अनुसार, ‘किसी गांव में एक निर्धन ब्राह्मण रहता था। उसकी पत्नी कजरी तीज का व्रत करना चाहती थी। भगवान को भोग लगाने के लिए ब्राह्मण की पत्नी ने उसे सत्तू लाने को कहा। पैसे न होने के कारण ब्राह्मण ने चोरी करने की योजना बनाई और रात में वह एक दुकान में घुसकर सत्तू चुराने लगा। तभी दुकानदार ने उसे पकड़ लिया। ब्राह्मण ने उसे सारी बात सच-सच बता दी। पूरी बात जानकर दुकानदार खुद सत्तू लेकर ब्राह्मण के घर गया। भगवान के प्रति आस्था देखकर दुकानदार ने ब्राह्मण की पत्नी को अपनी बहन बना लिया और खून धन भी दिया।’


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
पूजा विधि
शुभ मुहूर्त

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Janmashtami 2026: आधी रात की पूजा में न हो कोई कमी, जन्माष्टमी से पहले तैयार रखें ये 35+ जरूरी सामग्री
Recommended image2
Sawan Shivratri 2026: 11 अगस्त को करें ये 5 उपाय, भोलेनाथ की कृपा से पूरी हो सकती है मनोकामना!
Recommended image3
Somvati Amavasya: सोमवती अमावस्या पर सुहागिन महिलाएं क्यों देती हैं 108 भंवरी? क्या है धार्मिक महत्व
Recommended image4
Mahashivratri 2026 Date and Time: महाशिवरात्रि कब है, जानिए सही डेट-मुहूर्त और पूजा सामग्री लिस्ट
Recommended image5
Maha Shivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि कब है 15 या 16 फरवरी? दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved