MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Navratri 2025 8th Day: 30 सितंबर को नवरात्रि की कौन-सी तिथि? जानें पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त

Navratri 2025 8th Day: 30 सितंबर को नवरात्रि की कौन-सी तिथि? जानें पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त

Navratri 2025 8th Day: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर देवी महागौरी की पूजा की जाती है। अत्यंत गौर वर्ण होने के कारण ही देवी का ये नाम पड़ा। इनकी पूजा से भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो जाती है।

2 Min read
Manish Meharele
Published : Sep 29 2025, 09:06 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
जानें देवी महागौरी की पूजा विधि सहित पूरी डिटेल
Image Credit : Getty

जानें देवी महागौरी की पूजा विधि सहित पूरी डिटेल

Devi Mahagauri Puja Vidhi: शारदीय नवरात्रि में रोज देवी के एक अलग रूप की पूजा की जाती है। इसी क्रम में अष्टमी तिथि की देवी महागौरी हैं। इस बार नवरात्रि 10 दिन होने से लोगों के मन में इस तिथि को लेकर कन्फ्यूजन है। पंचांग के अनुसार, इस बार नवरात्रि की अष्टमी तिथि 30 सितंबर, मंगलवार को रहेगी। इसलिए इसी दिन देवी महागौरी की पूजा की जाएगी। जब देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए घोर तप किया तो उनका रंग काला पड़ गया। बाद में महादेव पाकर देवी पार्वती अत्यंत गौर वर्ण की हो गई, इसलिए इनका नाम महागौरी पड़ा। आगे जानिए देवी महागौरी की पूजा विधि, मंत्र, शुभ मुहूर्त व आरती…

ये भी पढ़ें-
Dussehra 2025: पूर्व जन्म में कौन था रावण, कैसे मिली सोने की लंका? जानें 5 रोचक बातें

24
30 सितंबर 2025 पूजा शुभ मुहूर्त
Image Credit : Getty

30 सितंबर 2025 पूजा शुभ मुहूर्त

सुबह 09:19 से 10:48 तक
सुबह 10:48 से दोपहर 12:16 तक
दोपहर 11:53 से 12:40 तक
दोपहर 12:16 से 01:45 तक
दोपहर 03:14 से शाम 04:42 तक


ये भी पढ़ें-
Navratri 2025: दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए वेश्या के आंगन की मिट्टी क्यों जरूरी?

34
इस विधि से करें देवी महागौरी की पूजा
Image Credit : Getty

इस विधि से करें देवी महागौरी की पूजा

30 सितंबर, मंगलवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद व्रत-पूजा का संकल्प लें। ऊपर बताए किसी शुभ मुहूर्त में देवी महागौरी की तस्वीर किसी साफ स्थान पर स्थापित करें। देवी को तिलक लगाएं और फूल माला अर्पित करें। शुद्ध घी का दीपक भी लगाएं। इसके बाद अबीर, गुलाल, रोली, हल्दी, सुपारी, चावल आदि चीजें एक-एक कर चढ़ाएं। देवी को नारियल या इससे बनी किसी अन्य चीज का भोग लगाएं। नीचे लिखे मंत्र का जाप 108 बार बोलकर आरती करें-
श्वेत वृषे समारूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचि:।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥

44
देवी महागौरी की आरती (Devi Mahagauri Aarti)
Image Credit : Getty

देवी महागौरी की आरती (Devi Mahagauri Aarti)

जय महागौरी जगत की माया। जया उमा भवानी जय महामाया॥
हरिद्वार कनखल के पासा। महागौरी तेरी वहां निवासा॥
चंद्रकली ओर ममता अंबे। जय शक्ति जय जय माँ जगंदबे॥
भीमा देवी विमला माता। कौशिकी देवी जग विख्यता॥
हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा। महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा॥
सती सत हवन कुंड में था जलाया। उसी धुएं ने रूप काली बनाया॥
बना धर्म सिंह जो सवारी में आया। तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया॥
तभी माँ ने महागौरी नाम पाया। शरण आनेवाले का संकट मिटाया॥
शनिवार को तेरी पूजा जो करता। माँ बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता॥
भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो। महागौरी माँ तेरी हरदम ही जय हो॥


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
शारदीय नवरात्रि

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved