अक्टूबर में जन्मे लोग करिश्माई, नेतृत्व-प्रधान और रोमांटिक होते हैं। वे दृढ़ संकल्प और समर्पण में श्रेष्ठ होते हैं, लेकिन कभी-कभी ईर्ष्यालु भी हो सकते हैं। उनके व्यक्तित्व में छिपा रहस्य और उन्हें अनोखा और आकर्षक बनाता है। आइए इनके बारे में जानें-
Personality of People Born in October: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर महीने में जन्मे बच्चों की कुछ खासियतें होती हैं। आज हम अक्टूबर में जन्मे लोगों के बारे में जानेंगे। शुक्र और बुध ग्रह अक्टूबर में जन्मे लोगों पर गहरा प्रभाव डालते हैं, जिससे उन्हें एक विशिष्ट व्यक्तित्व और करिश्मा मिलता है जो लोगों को आकर्षित करता है।
अक्टूबर में जन्मे लोग गुड कम्यूनिकेशन, अट्रैक्टिव, नेतृत्व क्षमता में निपुण और जिद्दी होते हैं। वे जो भी ठान लेते हैं उसे पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित होते हैं। उनमें अद्भुत समर्पण और निरंतरता होती है, जिससे वे जो भी काम करते हैं उसमें उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं। इसके अलावा, उनके करिश्माई व्यक्तित्व ने उन्हें अपार लोकप्रियता दिलाई है। महात्मा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, लता मंगेशकर और अमिताभ बच्चन जैसी कई प्रसिद्ध हस्तियों ने दुनिया भर में पहचान बनाई है और आज भी अपने काम के लिए याद किए जाते हैं।

अकटूबर में जन्में लोगों में क्या होती है कमी
अक्टूबर में जन्मे लोग अच्छे न्यायाधीश बनते हैं। उनमें लोगों को परखने की अच्छी क्षमता होती है। हालांकि, उनमें एक कमी होती है, वे किसी को भी खुद से बेहतर नहीं देख पाते, जिससे अक्सर ईर्ष्या होती है। वे खुद को सबसे योग्य और प्रभावशाली समझते हैं। अक्टूबर में जन्मे लोग अच्छे न्यायाधीश बनते हैं। उनमें लोगों को परखने की अच्छी क्षमता होती है। लेकिन उनमें एक कमी है: वे किसी को भी अपने से आगे नहीं देख पाते, जिससे अक्सर ईर्ष्या होती है। वे खुद को सबसे योग्य और प्रभावशाली समझते हैं।
अक्टूबर में जन्मे लोग परफेक्ट लाइफ पार्टनर बनते हैं
ये परफेक्ट लाइफ पार्टनर बनते हैं। जब ये प्यार में पड़ते हैं, तो अपने पार्टनर को सब कुछ देते हैं और उन्हें हमेशा खास महसूस कराते हैं।

अक्टूबर में जन्मे लोग रोमांटिक होते हैं
अगर इन्हें प्यार हो जाता है, तो ये इसका इजहार करने में बिल्कुल नहीं हिचकिचाते। ये अपने पार्टनर के साथ रहने के लिए अपना सब कुछ देने को तैयार रहते हैं। इसलिए, इनकी भावनाओं से खिलवाड़ करना सही नहीं है। ये अपने रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं और अपने पार्टनर से भी यही उम्मीद रखते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
