MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Aja Ekadashi Vrat Katha
Who is Bittu Tabahi?
Kal Ka Rashifal
कौन है नेहा झा
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Hanuman Ansh Box Office Collection
Drishyam Trailer Release Date
Yash Toxic OTT Rights Offer
Bank Holidays
Aaj Ka Rashifal
8th Pay Commission
Delhi Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
India Vs Pakistan Tri-Nation Series
Delhi Building Collapse Lookout Circular
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Sakat Chaturthi 2026: 6 या 7 जनवरी, कब करें सकट चौथ व्रत? जानें पूजा विधि, मंत्र और चंद्रोदय का समय

Sakat Chaturthi 2026: 6 या 7 जनवरी, कब करें सकट चौथ व्रत? जानें पूजा विधि, मंत्र और चंद्रोदय का समय

Sakat Chaturthi 2026: माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सकट चौथ और तिल चतुर्थी कहते हैं। अनेक धर्म ग्रंथों में इस व्रत का महत्व बताया गया है। इस बार ये व्रत जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में किया जाएगा। जानें कब है सकट चतुर्थी 2026?

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jan 05 2026, 10:08 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें सकट चतुर्थी व्रत का महत्व
Image Credit : Getty

जानें सकट चतुर्थी व्रत का महत्व

Sakat Chaturthi 2026 Kab Hai: धर्म ग्रंथों के अनुसार हर हिंदू महीने के दोनों पक्षों की चतुर्थी तिथि को भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए व्रत किया जाता है। इनमें से माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी का विशेष महत्व है। इसे सकट और तिल चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। ये साल में आने वाली 4 सबसे बड़ी चतुर्थी तिथियों में से एक है। इस व्रत में चंद्रमा की पूजा भी की जाती है। आगे जानिए इस बार कब करें सकट चौथ व्रत, इसकी पूजा विधि, मंत्र आदि की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Makar Sankranti 2026 कब, 14 या 15 जनवरी? आज ही दूर करें कन्फ्यूजन

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
कब है सकट चतुर्थी 2026?
Image Credit : Getty

कब है सकट चतुर्थी 2026?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 06 जनवरी की सुबह 08 बजकर 01 मिनिट के शुरू होगी जो 07 जनवरी, बुधवार की सुबह 06 बजकर 52 मिनिट तक रहेगी। चूंकि चतुर्थी तिथि का चंद्रोदय 6 जनवरी, मंगलवार को होगा, इसलिए इसी दिन सकट चौथ का व्रत किया जाएगा।


ये भी पढ़ें-
Gupt Navratri 2026: 18 या 19 जनवरी, कब से शुरू होगी माघी गुप्त नवरात्रि? जानें सही डेट

35
सकट चौथ 2026 चंद्रोदय का समय
Image Credit : Getty

सकट चौथ 2026 चंद्रोदय का समय

पंचांग के अनुसार इस बार सकट चौथ पर चंद्रोदय रात को लगभग 8 बजकर 54 मिनिट पर होगा। अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में भिन्नता आ सकती है। इसके पहले भगवान श्रीगणेश की पूजा कर लें। इस दिन प्रीति, आयुष्मान, आनंद और सर्वार्थसिद्धि नाम के 4 शुभ योग रहेंगे, जिसके चलते इसका महत्व और भी अधिक माना जाएगा।

45
इस विधि से करें सकट चतुर्थी व्रत
Image Credit : Getty

इस विधि से करें सकट चतुर्थी व्रत

- 6 जनवरीकी सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद हाथ में जल, चावल और फूल लेकर व्रत-पूजा का संकल्प लें। दिन भर कुछ भी खाए नहीं। ऐसा संभव न हो तो एक समय फलाहार कर सकते हैं।
- दिन भर व्रत के नियमों का पालन करें। किसी के बारे में बुरा न सोचें। किसी पर क्रोध न करें और न ही किसी की चुगली आदि भी करें। दिन भर मन ही मन में श्रीगणेशाय नम: मंत्र का जाप करते रहें।
- शाम को चंद्रोदय से पहले श्रीगणेश की पूजा का समय उत्तम है। इसके लिए घर में किसी साफ स्थान पर एक लकड़ी के पटिए के ऊपर लाल कपड़ा बिछाकर इस पर श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित करें।
- भगवान श्रीगणेश को कुमकुम से तिलक लगाएं, फूलों की माला पहनाएं। इसके बाद गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। अबीर, गुलाल, रोली, जनेऊ, आदि चीजें एक-एक करके श्रीगणेश को अर्पित करें।
- भगवान श्रीगणेश को हल्दी लगी दूर्वा चढ़ाएं। इसके बाद अपनी इच्छा अनुसार फल, मिठाई आदि का भोग भी लगाएं। इसके बाद परिवार सहित विधि-विधान से भगवान श्रीगणेश की आरती करें।
- चंद्रमा उदय हो जाने पर जल से अर्घ्य दें। फूल, चावल आदि चीजें भी चढ़ाएं। इसके बाद स्वयं भोजन करें। ग्रंथों के अनुसार, सकट चौथ का व्रत करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

55
गणेशजी की आरती के लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : Getty

गणेशजी की आरती के लिरिक्स हिंदी में

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
एक दंत दयावंत, चार भुजाधारी
माथे पे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
हार चढ़ै, फूल चढ़ै और चढ़ै मेवा
लड्डुअन को भोग लगे, संत करे सेवा ॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
दीनन की लाज राखो, शंभु सुतवारी
कामना को पूर्ण करो, जग बलिहारी ॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
पूजा विधि
शुभ मुहूर्त

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Janmashtami 2026: आधी रात की पूजा में न हो कोई कमी, जन्माष्टमी से पहले तैयार रखें ये 35+ जरूरी सामग्री
Recommended image2
Sawan Shivratri 2026: 11 अगस्त को करें ये 5 उपाय, भोलेनाथ की कृपा से पूरी हो सकती है मनोकामना!
Recommended image3
Somvati Amavasya: सोमवती अमावस्या पर सुहागिन महिलाएं क्यों देती हैं 108 भंवरी? क्या है धार्मिक महत्व
Recommended image4
Mahashivratri 2026 Date and Time: महाशिवरात्रि कब है, जानिए सही डेट-मुहूर्त और पूजा सामग्री लिस्ट
Recommended image5
Maha Shivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि कब है 15 या 16 फरवरी? दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved