MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Shardiya Navratri 2025: 23 सितंबर को करें देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें मंत्र-मुहूर्त सहित पूरी डिटेल

Shardiya Navratri 2025: 23 सितंबर को करें देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें मंत्र-मुहूर्त सहित पूरी डिटेल

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन यानी द्वितिया तिथि पर मां ब्रह्माचारिणी की पूजा करने का विधान है। इस बार ये तिथि 23 सितंबर, मंगलवार को है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

2 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Sep 22 2025, 02:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
जानें देवी ब्रह्मचारिणी से जुड़ी हर बात
Image Credit : Gemini AI

जानें देवी ब्रह्मचारिणी से जुड़ी हर बात

Navratri 2025 Devi Brahmacharini Puja Vidhi: नवरात्रि के 9 दिनों में रोज देवी के अलग रूप की पूजा की जाती है। इसी क्रम में दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की परंपरा है। देवी ब्रह्मचारिणी तप की शक्ति का प्रतीक हैं। देवी मां का ये स्वरूप बहुत ही सौम्य और शांत है। तपस्या करने के कारण ही देवी का नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा। आगे जानिए देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र और आरती सहित पूरी डिटेल…


ये भी पढ़ें-
51 शक्तिपीठों में से एक है ये मंदिर, यहां होती है बिना सिर वाली देवी की पूजा

24
23 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त
Image Credit : Getty

23 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त

सुबह 09:19 से 10:49 तक
सुबह 10:49 से दोपहर 12:19 तक
दोपहर 11:55 से 12:43 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:19 से 01:49 तक
दोपहर 03:18 से शाम 04:48 तक


ये भी पढ़ें-
Unique Temple: इस देवी मंदिर में बिना खूब बहाए दी जाती है बकरे की बलि!

34
देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा (Devi Brahmacharini Ki Puja Vidhi)
Image Credit : Getty

देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा (Devi Brahmacharini Ki Puja Vidhi)

ऊपर बताए गए किसी एक शुभ मुहूर्त में घर में किसी साफ स्थान पर देवी ब्रह्मचारिणी की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें। सबसे पहले देवी को तिलक लगाएं, फूलों की माला चढ़ाएं और दीपक लगाएं। अबील, गुलाल, रोली, जनेऊ, सुपारी, लौंग, फूल, फल, नारियल आदि चीजें चढ़ाएं। देवी ब्रह्मचारिणी को गन्ने का भोग लगाएं। गन्ना न हो तो गुड़ या शक्कर का भोग भी लगा सकते हैं। इसके बाद आरती करें। संभव हो तो नीचे लिखे मंत्र का जाप 108 बार करें-
या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
दधाना कपाभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।

44
ब्रह्माचारिणी देवी की आरती लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : Getty

ब्रह्माचारिणी देवी की आरती लिरिक्स हिंदी में

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता। जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।
ब्रह्मा जी के मन भाती हो। ज्ञान सभी को सिखलाती हो।
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा। जिसको जपे सकल संसारा।
जय गायत्री वेद की माता। जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।
कमी कोई रहने न पाए। कोई भी दुख सहने न पाए।
उसकी विरति रहे ठिकाने। जो तेरी महिमा को जाने।
रुद्राक्ष की माला ले कर। जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।
आलस छोड़ करे गुणगाना। मां तुम उसको सुख पहुंचाना।
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम। पूर्ण करो सब मेरे काम।
भक्त तेरे चरणों का पुजारी। रखना लाज मेरी महतारी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
शारदीय नवरात्रि

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त
Recommended image2
Sakat Chauth Bhajan Lyrics: सकट चौथ पर सुने ये 5 भजन, खो जाएं गणेशा की भक्ति में
Recommended image3
Chauth Mata Aarti Lyrics In Hindi: सकट चतुर्थी पर करें चौथ माता की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
Recommended image4
Til Chaturthi Vrat Katha: कैसे एक गरीब महिला बनी धनवान? सुनें तिल चतुर्थी की ये रोचक कथा
Recommended image5
Sakat Chauth Vrat Katha: संतान की लंबी उम्र के लिए करते हैं सकट चौथ व्रत, पढ़ें इसकी रोचक कथा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved