Puri Jagannath Rath Yatra Live Stream 2026: आप पूरी नहीं जा सके तो क्या घर बैठे ही पुरी धाम से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा का LIVE दर्शन करें। देखें भक्तों का उत्साह और पूरी रथ यात्रा का भव्य आयोजन।
Jagannath Rath Yatra Live From Puri Dham: ओडिशा के पुरी धाम में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 की शुरुआत हो चुकी है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध उत्सव में शामिल होने के लिए पुरी पहुंचे हैं। वहीं, जो भक्त किसी कारणवश पुरी नहीं जा सके हैं, वे घर बैठे भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथ यात्रा का लाइव दर्शन यहां से कर सकते हैं।
रथों को खींचने को माना जाता है अत्यंत शुभ
रथ यात्रा के दौरान तीनों देवताओं को श्रीमंदिर से पारंपरिक विधि-विधान के साथ भव्य रथों पर विराजमान कर गुंडिचा मंदिर की ओर ले जाया जाता है। इस अवसर पर पुरी की ग्रैंड रोड (बड़ा डांडा) पर श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ता है। रथों को खींचने की परंपरा को अत्यंत शुभ माना जाता है और इसमें भाग लेने के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। जो श्रद्धालु पुरी नहीं पहुंच पाए हैं, वे यहां से पुरी धाम जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 का लाइव कवरेज देख सकते हैं। यहां लाइव प्रसारण में रथों की यात्रा, धार्मिक अनुष्ठान, भक्तों की आस्था और पुरी धाम का भव्य नजारा देखें-
हर साल आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के दिन आयोजित होती है भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा भारत के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक मानी जाती है। हर वर्ष आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के दिन आयोजित होने वाली यह यात्रा आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का अनूठा संगम है। इस पर्व का धार्मिक महत्व ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी विशेष स्थान है।
ये भी पढ़ें- सुनें भगवान जगन्नाथ के ये फेमस भजन, खो जाएं भक्ति में
श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम
प्रशासन की ओर से रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
ये भी पढ़ें- हर साल इस मजार पर क्यों रुकता है भगवान जगन्नाथ का रथ?
