Santan Saptami Seven Knots Puja: संतान सप्तमी पर 7 गांठों वाला डोरा क्यों बांधा जाता है? जानें सात गांठों का धार्मिक महत्व, सात मीठी पूड़ियों का भोग और पूजा से जुड़ी मान्यताएं।

संतान सप्तमी का व्रत 17 और 18 सितंबर को रखा जा रहा है। महिलाएं ये व्रत संतान की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना के लिए रखती हैं। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाए जाने वाले इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। कई स्थानों पर पूजा के बाद हाथ में कलावा या डोरा बांधने की परंपरा भी है। कलवा के साथ 7 गांठे भी बांधी जाती हैं, जिसका विशेष महत्व होता है। वैदिक ज्योतिषी और आध्यात्मिक कोच भूमिका ने इसके विशेष महत्व के बारे में बताया है।

संतान सप्ती में 7 गांठों वाले डोरे का महत्व

View post on Instagram
 

संतान सप्तमी पर डोरे में सात गांठ लगाने की परंपरा स्थानीय मान्यताओं के अनुसार देखने को मिलती है। धार्मिक दृष्टि से ‘सात’ संख्या को शुभ और पूर्णता का प्रतीक माना जाता है। इसी वजह से सात गांठों वाले डोरे को संतान की रक्षा और परिवार की मंगलकामना से जोड़कर देखा जाता है। गांठ को संतान के स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि और जीवन में आने वाली बाधाओं से रक्षा की प्रार्थना का प्रतीक के रूप में देखा जाता है। जाने 7 गांठों के लाख के बारे में।

  • आध्यात्मिक शक्ति
  • उत्तम स्वास्थ्य
  • बुद्धि और एकाग्रता
  • आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा
  • सुरक्षा और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा
  • सौभाग्य और सफलता
  • दीर्घायु और सुखमय जीवन

और पढ़ें: Santan Saptami Vrat Katha: देवकी ने क्यों रखा था संतान सप्तमी का व्रत? भगवान कृष्ण से जुड़ी है संतान सप्तमी कथा

संतान सप्तमी में सात मीठी पूड़ी

संतान सप्तमी में सिर्फ 7 गांठ वाले धागे ही नहीं बल्कि 7 मीठी पूड़ियां बनाकर भगवान को भोग लगाने की परंपरा भी है। इन्हें केले के पत्ते में बांधकर पूजा स्थान पर रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि संतान की रक्षा व उन्नति के लिए यह जरूरी विधि है।

करें भगवान शिव और माता पार्वती पूजा

संतान सप्तमी के दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और संतान के कल्याण की प्रार्थना करती हैं। देश के विभिन्न भागों में पूजा के दौरान अलग विधियां अपनाई जा सकती हैं। अपने अपने घर परिवार में होने वाली पूजा विधि का पालन करें।

और पढ़ें: Santan Saptami Vrat Katha: 2 जन्म बाद मिला व्रत का फल, स्वयं श्रीकृष्ण ने बताई है संतान सप्तमी की ये रोचक कथा