MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Religion
  • Sawan Kab Se Shuru Hoga: कब से शुरू होगा सावन 2026, कब तक रहेगा? नोट करें सावन सोमवार की डेट

Sawan Kab Se Shuru Hoga: कब से शुरू होगा सावन 2026, कब तक रहेगा? नोट करें सावन सोमवार की डेट

Sawan Start Date 2026: सावन भगवान शिव का प्रिय महीना है। मान्यता है कि इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने से शुभ फल मिलते हैं। इसलिए इस महीने में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है।

2 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jul 14 2026, 01:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
जानें सावन 2026 से जुड़ी पूरी डिटेल
Image Credit : Asianet News

जानें सावन 2026 से जुड़ी पूरी डिटेल

Sawan Somwar Dates 2026: विद्वानों के अनुसार हिंदू कैलेंडर के पांचवें महीने का नाम श्रावण है, जिसे सावन भी कहते हैं। सावन मास का महत्व शिव पुराण सहित अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इसे महादेव का प्रिय महीना भी कहते हैं। इस महीने में लोग तरह-तरह के उपाय करके भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। इस बार सावन कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा? ये सभी जानना चाहते हैं। आगे जानिए सावन 2026 की डेट और इसमें आने वाले सोमवार की पूरी डिटेल…


ये भी पढ़ें-
Daily Aarti Benefits: घर में रोज क्यों करें भगवान की आरती? जानें मंत्र, विधि और 5 बड़े फायदे

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
24
कब से शुरू होगा सावन 2026?
Image Credit : Getty

कब से शुरू होगा सावन 2026?

हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास समाप्त होने के बाद सावन की शुरुआत होती है। साल 2026 में आषाढ़ मास 29 जुलाई, बुधवार को समाप्त होगा और इसके अगले दिन से यानी 30 जुलाई, गुरुवार से भगवान शिव को समर्पित सावन मास शुरू हो जाएगा। इस बार सावन 28 अगस्त, शुक्रवार तक रहेगा। पूरे महीने श्रद्धालु शिवलिंग का अभिषेक, व्रत, रुद्राभिषेक और शिव मंत्रों का जाप कर भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।


ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर होगा चंद्र ग्रहण, क्या भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी बहनें?

34
सावन 2026 में कितने सोमवार पड़ेंगे?
Image Credit : Getty

सावन 2026 में कितने सोमवार पड़ेंगे?

इस बार सावन में कुल 4 सावन सोमवार आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि चारों सोमवार अगस्त महीने में ही पड़ेंगे। इनकी तिथियां इस प्रकार हैं-
पहला सावन सोमवार – 3 अगस्त
दूसरा सावन सोमवार – 10 अगस्त
तीसरा सावन सोमवार – 17 अगस्त
चौथा सावन सोमवार – 24 अगस्त

शिव भक्तों के लिए ये चारों सोमवार पूजा, व्रत और विशेष अनुष्ठानों के लिए बेहद शुभ माने जाएंगे।

44
इस बार क्यों खास रहेंगे सावन के सोमवार?
Image Credit : Getty

इस बार क्यों खास रहेंगे सावन के सोमवार?

सावन 2026 के सोमवार सिर्फ व्रत के कारण ही नहीं, बल्कि विशेष धार्मिक संयोगों की वजह से भी महत्वपूर्ण रहेंगे। 10 अगस्त को पड़ने वाले दूसरे सावन सोमवार के दिन प्रदोष व्रत का संयोग बनेगा, जिसमें भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। वहीं 17 अगस्त को तीसरे सावन सोमवार पर नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस कारण ये दोनों सोमवार श्रद्धालुओं के लिए और भी अधिक शुभ रहेंगे। इसके अलावा सावन मास का समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ होगा, जिससे इस पूरे महीने का धार्मिक महत्व और बढ़ जाएगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
सावन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ashadha Gupt Navratri 2026: 15 या 16 जुलाई, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से, कैसे करें घट स्थापना? जानें मुहूर्त, विधि और मंत्र
Recommended image2
Amavasya Kab Ki Hai: कब है आषाढ़ अमावस्या? जानें भौमवती अमावस्या की डेट, शुभ मुहूर्त और उपाय
Recommended image3
Hanuman Puja Rules: कब न करें हनुमानजी की पूजा, क्या न चढ़ाएं? ये गलतियां भूलकर न करें
Recommended image4
Halharini Amavasya 2026: कब है हलहारिणी अमावस्या, इस दिन किसकी पूजा करें? जानें मुहूर्त और महत्व
Recommended image5
Monday Facts: सप्ताह के पहले दिन का नाम ‘सोमवार’ ही क्यों, इस दिन शिवजी की पूजा क्यों करते हैं?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved