10 November 2025 Ka Panchang: 10 नवंबर, सोमवार को वृश्चिक राशि में बुध ग्रह वक्री होगा, वहीं चंद्रमा भी राशि बदलेगा, जिससे गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा। आगे जानें इस दिन के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।
Aaj Ke Shubh Muhurat: 10 नवंबर 2025, सोमवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय हैं, जो महादेव के पुत्र और देवताओं के सेनापति हैं। इसलिए इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा करने से विशेष शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन साध्य, शुभ, धूम्र, प्रजापति और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल, ग्रहों की स्थिति, अशुभ योग आदि की पूरी डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Dhanu Rashifal 2026: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
10 नवंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति
सोमवार को बुध ग्रह वृश्चिक राशि में वक्री होगा यानी उल्टी चाल चलने लगेगा। बुध के वक्री होने का प्रभाव सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही गुरु ग्रह स्थित है। चंद्रमा और गुरु के साथ होने से गजकेसरी योग बनेगा। इस दिन शनि मीन राशि में, सूर्य और शुक्र तुला राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Vrishchik Rashifal 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (10 November 2025 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 08 बजकर 03 मिनिट से 09 बजकर 26 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें, नहीं तो इसका कोई फल नहीं आपको नहीं मिलेगा।
10 नवंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:41 AM
सूर्यास्त - 5:40 PM
चन्द्रोदय - Nov 10 10:34 PM
चन्द्रास्त - Nov 11 12:25 PM
10 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (10 November 2025 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 06:41 से 08:03 तक
सुबह 09:26 से 10:48 तक
दोपहर 11:48 से 12:32 तक
दोपहर 01:33 से 02:55 तक
शाम 04:17 से 05:40 तक
10 नवंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:48 AM – 12:10 PM
कुलिक - 1:33 PM – 2:55 PM
दुर्मुहूर्त - 12:32 PM – 01:16 PM और 02:44 PM – 03:28 PM
वर्ज्यम् - 07:26 AM – 08:57 AM और 02:38 AM – 04:12 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
