14 August 2025 Ka Panchang: 14 अगस्त, गुरुवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन हल षष्ठी का पर्व मनाया जाएगा और भगवान बलराम की पूजा विशेष रूप से की जाएगी। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, ग्रहों की जानकारी व अन्य डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 14 अगस्त 2025, गुरुवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन हरछठ का पर्व मनाया जाएगा, इसे हलषष्ठी भी कहते हैं। मान्यता है कि द्वापर युग में इसी तिथि पर शेषनाग ने श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का अवतार लिया था। इसलिए इस दिन भगवान बलराम की पूजा भी की जाती है। गुरुवार को मित्र, मानस, सर्वार्थसिद्धि नाम के 3 शुभ और शूल व गण्ड नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

14 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन शनि मीन राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में, मंगल कन्या राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-

Surya Gochar 2025: सूर्य-केतु की जोड़ी मचाएगी बवाल, 4 राशि वालों पर बरसेगा कहर


Palmistry: लाखों में किसी 1 की हथेली में होती है ये रेखा, रंक को भी बना सकती है राजा!

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (14 August 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 02 बजकर 07 मिनिट से शुरू होगा जो 03 बजकर 43 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

14 अगस्त 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- भाद्रपद
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- रेवती और आश्विनी
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:06 AM
सूर्यास्त - 6:56 PM
चन्द्रोदय - Aug 14 10:20 PM
चन्द्रास्त - Aug 15 11:49 AM

14 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त (14 August 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 10:55 से दोपहर 12:31 तक
दोपहर 12:05 से 12:57 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:31 से 02:07 तक
दोपहर 02:07 से 03:43 तक

14 अगस्त 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 6:06 AM – 7:42 AM
कुलिक - 9:19 AM – 10:55 AM
दुर्मुहूर्त - 10:23 AM – 11:14 AM और 03:31 PM – 04:22 PM
वर्ज्यम् - 03:51 AM – 05:21 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।