21 December 2025 Ka Panchang: 21 दिसंबर, रविवार को धनु राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। साथ ही इस दिन 4 शुभ योग भी दिन भर रहेंगे। जानें इस दिन कौन-सी तिथि रहेगी, कौन-सा नक्षत्र रहेगा? जानें शुभ मुहूर्त और दिशा शूल की जानकारी…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 21 दिसंबर 2025, रविवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस तिथि के स्वामी ब्रह्मदेव हैं इसलिए इस दिन ब्रह्मदेव की पूजा करनी चाहिए। शनिवार को वृद्धि, ध्रुव, शुभ और अमृत नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे, इनका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई भी परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानें रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढे़ं-
January 2026 Festival Dates: मकर संक्रांति कब, 14 या 15 जनवरी? जानें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की डेट

21 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को शुक्र, सूर्य, मंगल और चंद्रमा धनु राशि में साथ रहकर चतुर्ग्रही योग बनाएंगे। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन केतु सिंह राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Cancer Tarot Yearly Horoscope 2026: कर्क राशि वालों 2026 में क्या-क्या मिलेगा? जानें टैरो राशिफल से

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (21 December 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल शाम 04 बजकर 22 मिनिट से 5 बजकर 41 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

21 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:07 AM
सूर्यास्त - 5:41 PM
चन्द्रोदय - Dec 21 8:07 AM
चन्द्रास्त - Dec 21 6:49 PM

21 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (21 December 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 08:27 से 09:46 तक
सुबह 09:46 से 11:05 तक
दोपहर 12:03 से 12:46 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:44 से 03:03 तक
शाम 05:41 से 07:22 तक

21 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:24 PM – 1:44 PM
कुलिक - 3:03 PM – 4:22 PM
दुर्मुहूर्त - 04:17 PM – 04:59 PM
वर्ज्यम् - 11:51 AM – 01:36 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।