23 November 2025 Ka Panchang: 23 नवंबर, रविवार को राहु-केतु नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस दिन 5 शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे। इन सभी का असर हर व्यक्ति के जीवन पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 23 नवंबर 2025, रविवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शाम 07 बजकर 25 मिनिट तक रहेगा, इसके बाद चतुर्थी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन धृति, शूल, सिद्धि, शुभ और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। इस दिन राहु-केतु नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त की जानकारी, दिशा शूल यानी किस दिशा में यात्रा न करें और राहुकाल, ग्रहों की स्थिति, अशुभ योग आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Meen Rashifal 2026: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

23 नवंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

रविवार को राहु शतभिषा नक्षत्र में और केतु पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इन दोनों के नक्षत्र परिवर्तन से सभी राशियों को शुभ-अशुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। इस दिन चंद्रमा धनु राशि में, सूर्य, बुध और मंगल वृश्चिक राशि में, शुक्र तुला राशि में, गुरु कर्क राशि में (वक्री), केतु सिंह राशि में, शनि मीन राशि में (वक्री) और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (23 November 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल शाम 04 बजकर 15 मिनिट से 5 बजकर 36 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

23 नवंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- मूल और पूर्वाषाढ़ा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:50 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 23 9:21 AM
चन्द्रास्त - Nov 23 7:58 PM

23 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (23 November 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 08:10 से 09:31 तक
सुबह 09:31 से 10:52 तक
दोपहर 11:51 से 12:34 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:34 से 02:54 तक
शाम 05:36 से 07:15 तक

23 नवंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:13 PM – 1:34 PM
कुलिक - 2:54 PM – 4:15 PM
दुर्मुहूर्त - 04:10 PM – 04:53 PM
वर्ज्यम् - 05:39 PM – 07:26 PM, 06:01 AM – 07:47 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।