29 November 2025 Ka Panchang: 29 नवंबर, शनिवार को चंद्रमा राशि बदलकर मीन में प्रवेश करेगा, जहां शनि से युति होने के कारण विष योग बनेगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। पंचांग से जानें दिनभर के मुहूर्त।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 29 नवंबर 2025, शनिवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस तिथि के स्वामी स्वयं देवी दुर्गा हैं, इसलिए इस दिन इनकी पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए। शनिवार को हर्षण, वज्र, कालदण्ड और धूम्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन रहेंगे। चंद्रमा भी इस दिन राशि परिवर्तन करेगा। आगे जानें किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Shani Margi Rashifal: शनि ने बदली चाल, 12 राशियों पर कैसा होगा असर? जानें उपाय भी

29 नवंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में शनि पहले से स्थित है। शनि और चंद्रमा की युति होने से विष नाम का अशुभ योग बनेगा जिसका असर सभी राशियों पर होगा। इस दिन राहु कुंभ राशि में, शुक्र, सूर्य, और मंगल वृश्चिक राशि में, बुध (वक्री) तुला राशि में, गुरु कर्क राशि में (वक्री) और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Shani-Mangal Yuti: शनि-मंगल मचाएंगे खलबली, देश-दुनिया में दुर्घटना का संकेत, जान-माल की हानि के योग

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (29 November 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 34 मिनिट से 10 बजकर 54 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

29 नवंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा भाद्रपद
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:54 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 29 1:22 PM
चन्द्रास्त - Nov 30 1:38 AM

29 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (29 November 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 08:14 से 09:34 तक
सुबह 11:53 से 12:36 तक
दोपहर 12:15 से 01:35 तक
दोपहर 02:55 से 04:15 तक
रात 08:55 से 10:35 तक

29 नवंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 1:35 PM – 2:55 PM
कुलिक - 6:54 AM – 8:14 AM
दुर्मुहूर्त - 08:19 AM – 09:02 AM
वर्ज्यम् - 09:06 AM – 10:40 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।