- Home
- Religion
- Spiritual
- 3 जनवरी 2026 का पंचांग: पौष पूर्णिमा आज, शुरू होगा माघ मेला, जानें राहुकाल का समय
3 जनवरी 2026 का पंचांग: पौष पूर्णिमा आज, शुरू होगा माघ मेला, जानें राहुकाल का समय
3 January 2026 Ka Panchang: 3 जनवरी, शनिवार को पौष मास की पूर्णिमा तिथि रहेगी। माघ मेले की शुरूआत भी इसी दिन से होगी। आगे जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल का समय…

3 जनवरी 2026 का राशिफल
Aaj Ke Shubh Muhurat: 3 जनवरी 2026, शनिवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि दोपहर 03 बजकर 32 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद माघ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। पौष मास की पूर्णिमा का व्रत इसी दिन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज से ही माघ मेले की भी शुरूआत होगी। शनिवार को ब्रह्म, इंद्र, मुद्गर और छत्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Facts 2026: होली-रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण, ज्येष्ठ का अधिक मास भी इसी साल, जानें 10 रोचक फैक्ट्स
3 जनवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति
शनिवार को चंद्रमा और गुरु मिथुन राशि में साथ होने से गजकेसरी योग बनाएंगे। इस दिन बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल धनु राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा। यानी इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
ये भी पढ़ें-
Purnima Vrat January 2026: कब करें पौष पूर्णिमा व्रत, 2 या 3 जनवरी?
शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें?
दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 52 मिनिट से 11 बजकर 11 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
3 जनवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- आर्द्रा और पुनर्वसु
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:12 AM
सूर्यास्त - 5:49 PM
चन्द्रोदय - Jan 03 5:49 PM
चन्द्रास्त - Jan 04 8:00 AM
3 जनवरी 2026 के शुभ मुहूर्त
सुबह 08:32 से 09:52 तक
दोपहर 12:10 से 12:52 तक
दोपहर 12:31 से 01:50 तक
दोपहर 03:10 से शाम 04:29 तक
3 जनवरी 2026 का अशुभ समय
यम गण्ड - 1:50 PM – 3:10 PM
कुलिक - 7:12 AM – 8:32 AM
दुर्मुहूर्त - 08:37 AM – 09:20 AM
वर्ज्यम् - 04:19 AM – 05:46 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।