4 December 2025 Ka Panchang: 4 दिसंबर, गुरुवार को भगवान दत्तात्रेय व देवी अन्नपूर्णा की जयंती मनाई जाएगी। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। जानें इस दिन किस दिशा में यात्रा न करें?

Aaj Ke Shubh Muhurat: 4 दिसंबर 2025, गुरुवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 08 बजकर 37 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन दत्त पूर्णिमा और अन्नपूर्णा जयंती का पर्व मनाया जाएगा। गुरुवार को शिव, सिद्ध, लुंब और उत्पात नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानें गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढें-
Guru Gochar 2025: गुरु बदलेगा राशि, क्या होगा आपकी लाइफ पर असर? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से

4 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। सभी ग्रह यथास्थिति में रहेंगे यानी गुरु मिथुन राशि में (वक्री), चंद्रमा वृषभ राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, शुक्र, सूर्य, और मंगल वृश्चिक राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा। ग्रहों की इस स्थिति का सभी राशियों पर अलग-अलग असर होगा।

ये भी पढ़ें-
Monthly Rashifal December 2025: साल के अंतिम महीने में किसे मिलेगा लव पार्टनर-कौन जाएगा विदेश?

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (4 December 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 36 मिनिट से 02 बजकर 56 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

4 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:57 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Dec 04 4:55 PM
चन्द्रास्त - Dec 05 7:12 AM

4 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (4 December 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 10:57 से दोपहर 12:17 तक
दोपहर 11:55 से 12:38 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:17 से 01:36 तक
दोपहर 01:36 से 02:56 तक
शाम 05:36 से 07:16 PM

4 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 6:57 AM – 8:17 AM
कुलिक - 9:37 AM – 10:57 AM
दुर्मुहूर्त - 10:30 AM – 11:13 AM और 02:46 PM – 03:28 PM
वर्ज्यम् - 04:49 AM – 06:12 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।