6 July 2025 Ka Panchang: 6 जुलाई, रविवार को देवशयनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। इसी दिन से चातुर्मास भी शुरू होंगे। अगले 4 महीनों तक मांगलिक कार्यों जैसे विवाह आदि पर रोक रहेगी। जानें आज का पंचांग।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 6 जुलाई 2025 रविवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रात 09 बजकर 15 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन देवशयनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। चातुर्मास भी इसी दिन से शुरू होंगे। रविवार को साध्य-शुभ व त्रिपुष्कर नाम के 3 शुभ योग और उत्पात व मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और अभिजीत मुहूर्त की टाइमिंग…

6 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति

6 जुलाई, रविवार को चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों पर नजर डालें तो इस दिन शुक्र वृषभ राशि में, शनि मीन राशि में, केतु और मंगल सिंह राशि में, सूर्य और गुरु मिथुन राशि में, बुध कर्क राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (6 July 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल शाम 05 बजकर 31 मिनिट से शुरू होगा जो 07 बजकर 12 मिनिट तक रहेगा।

6 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 5:50 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jul 06 3:32 PM
चन्द्रास्त - Jul 07 2:25 AM

6 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (6 July 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:30 से 09:11 तक
सुबह 09:11 से 10:51 तक
दोपहर 12:04 से 12:58 तक
दोपहर 02:11 से 03:52 तक

6 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:31 PM – 2:11 PM
कुलिक - 3:52 PM – 5:32 PM
दुर्मुहूर्त - 05:25 PM – 06:19 PM
वर्ज्यम् - 03:06 AM – 04:52 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।