7 July 2025 Ka Panchang: 7 जुलाई, सोमवार को वासुदेव द्वादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन 5 शुभ योग दिन भर रहेंगे, इसलिए ये दिन पूजा, उपाय आदि के लिए श्रेष्ठ रहेगा। पढ़ें आज का पंचांग।

Aaj Ke Shubh Muhurat: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों से मिलकर बना है- तिथि, नक्षत्र, करण, वार और योग। इन्हीं पांचों को ध्यान में रखकर पंचांग लिखा जाता है। आज 7 जुलाई 2025 सोमवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगा। इस दिन वासुदेव द्वादशी की व्रत किया जाएगा। सोमवार को शुभ, शुक्ल, मानस, पद्म और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ योग दिन रहेंगे। ग्रहों की स्थिति इस दिन शुभ फल देने वाली रहेगी। आगे पंचांग से जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

7 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति

7 जुलाई, सोमवार को शनि मीन राशि में, केतु और मंगल सिंह राशि में, सूर्य और गुरु मिथुन राशि में, चंद्रमा तुला राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, बुध कर्क राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (7 July 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 07 बजकर 31 मिनिट से शुरू होगा जो 09 बजकर 11 मिनिट तक रहेगा।

7 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 5:51 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jul 07 4:27 PM
चन्द्रास्त - Jul 08 3:09 AM

7 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (7 July 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 05:51 से 07:31 तक
सुबह 09:11 से 10:51 तक
दोपहर 12:05 से 12:58 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:11 से 03:52 तक
शाम 05:32 से 07:12 तक

7 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:51 AM – 12:31 PM
कुलिक - 2:11 PM – 3:52 PM
दुर्मुहूर्त - 12:58 PM – 01:51 PM और 03:38 PM – 04:32 PM



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।