Touching feet in Hinduism: जब भी हमारे सामने परिवार या कोई परिचित बुजुर्ग आता है तो सम्मान दिखाने के लिए हम उसके पैर छूते हैं। हिंदू धर्म में पैर छूना एक परंपरा है। पैर छूने से बहुत सारे फायदे भी होते हैं, इससे ग्रहों के दोष भी दूर हो सकते हैं। 

benefits of touching feet: हिंदू धर्म में कईं सारी परंपराएं हैं, पैर छूना भी इनमें से एक है। पैर छूना वैसे तो किसी को सम्मान देने का प्रतीक है लेकिन इसके कईं फायदे भी हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, पैर छूने से ग्रहों के दोष भी दूर हो सकते हैं। विभिन्न ग्रहों को दोष दूर करने के लिए अलग-अलग ग्रहों के पैर छूने चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में इसके बारे में बिस्तार से बताया गया है। आगे जानिए किस ग्रह के अशुभ फल से बचने के लिए किसके पैर छूना चाहिए…

कमजोर स्टूडेंट को भी ब्रिलियंट बना सकता है 4 मुखी रुद्राक्ष, जानें 5 बड़े फायदे

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिता के पैर छूने से सूर्य होगा बलवान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक न हो तो उसे रोज अपने पिता के पैर छूना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य से संबंधित शुभ फल मिलने लगते हैं।

कैसे करें शुक्र को अनुकूल?

शुक्र ग्रह जिसकी कुंडली में अशुभ स्थिति में होता है, उसे अपने जीवन में किसी तरह का सुख नहीं मिलता। इसलिए इसे शुभ स्थिति में लाने के लिए भाभी के पैर छूने चाहिए।

मंगल को कैसे सुधारें?

हम अपने बड़े भाई के पैर वैसे ही छूते हैं, लेकिन ये बात नहीं जानते कि ऐसा करने से मंगल ग्रह की स्थिति ठीक होती है। मंगल ग्रह जिसका ठीक होता है उसे जमीन-जायदाद बहुत मिलती है।

क्यों छुएं बहन-बुआ के पैर?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति ठीक नहीं है तो आपको अपनी बहन और बुआ के पैर छूने चाहिए। बहन यदि छोटी हो तो भी उसके पैर छूने चाहिए।

कैसे पाएं गुरु ग्रह के शुभ फल?

गुरु ग्रह से संबंधित शुभ फल पाने के लिए अपने गुरु और ब्राह्मणों को पैर छूने चाहिए। गुरु ग्रह की कृपा जिस पर होता है, उसका मन धर्म और आध्यात्म में लगता है।

मां के पैर छूने से भी मिलेंगे शुभ फल

मां के पैर रोज छूना चाहिए, ये हिंदू धर्म की परंपरा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां के पैर रोज छूने से चंद्रमा की स्थिति ठीक होती है। चंद्रमा ठीक होने से मानसिक स्थिति ठीक होती है।


ये भी पढ़ें-

बसंत पंचमी 2025 के 4 शुभ मुहूर्त, आज ही कर लें नोट


घर में कौन-सी 3 जगह भूलकर भी न रखें झाड़ू? जानें पं. प्रदीप मिश्रा से


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।