Hast Rekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र में अनेक रेखाओं के बारे में बताया गया है, जो किसी की भी किस्मत चमका सकती है। ऐसी ही एक रेखा है विष्णु रेखा। ये रेखा बहुत कम लोगों की हथेली में होती है। छोटी सी ये रेखा बड़ा फायदा दिलाती है।

Vishnu Rekha In Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनसार किसी भी व्यक्ति हथेली देखकर उसके भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में आसानी से बताया जा सकता है। हथेली में कईं ऐसी रेखाएं होती हैं जो दिखने में बहुत छोटी होती हैं लेकिन बड़ा फायदा दिलाती हैं। ऐसी ही एक रेखा है विष्णु रेखा। नाम से ही पता चलता है कि ये रेखा सिर्फ किस्मत वाले लोगों की हथेली में ही होती है। जानें हथेली में कहां होती है विष्णु रेखा और इसके फायदे…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हथेली में कहां होती है विष्णु रेखा?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जब हृदय रेखा से एक अन्य रेखा निकलकर कुछ इस प्रकार से गुरु पर्वत पर जाती है कि हृदय रेखा 2 भागों में विभाजित हो जाए, तो उसे विष्णु रेखा कहते हैं। जिनके हाथों में विष्णु रेखा होती है, उन्हें काफी सौभाग्यशाली माना जाता है। यही कारण है 100 में से किसी 1 व्यक्ति की हथेली में ये रेखा पाई जाती है।

मिलता है भगवान का आशीर्वाद

नाम से ही पता चलता है कि जिसकी हथेली में विष्णु रेखा साफ स्पष्ट दिखाई देती है, उस पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है। ऐसे लोगों को कम मेहनत में भी अधिक सफलता मिलती है। ऐसे लोग निर्भिक होते हैं और हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ये अपना हर काम ईमानदारी से करते हैं।

गरीब होकर भी बन जाते हैं धनवान

जिस व्यक्ति की हथेली में विष्णु रेखा होती है, वो अगर गरीब परिवार में भी जन्म लेता है तो अपनी मेहनत और काबिलियत से धनवान बन जाता है। ऐसे लोग पढ़ाई-लिखाई के मामले में भी अव्वल होते हैं। लीडरशिप का गुण इनमें जन्म से ही होता है। ये जीवन में खूब मान-सम्मान पाते हैं।

लव लाइफ भी रहती है शानदार

विष्णु रेखा जिसकी हथेली में होती है, ऐसा व्यक्ति लव लाइफ के मामले में भी सौभाग्यशाली रहता है। इनका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहता है और बच्चे भी काफी क्रिएटिव होते हैं। इन्हें परिवार का हर सुख मिलता है। इनकी पत्नी सुंदर और काफी समझदार भी होती है जो परिवार का ध्यान रखती है।

धर्म के प्रति होती है गहरी आस्था

जिनके हाथ में विष्णु रेखा होती है, ऐसे लोगों के मन में धर्म के प्रति गहरी आस्था होती है। धर्म-कर्म में में ये काफी पैसा खर्च भी करते हैं। अगर कोई इनके कुछ भी मांगता है तो मना नहीं करते। भगवान के प्रति अटूट विश्वास ही इन्हें मुश्किल दिनों में संघर्ष करने की ताकत देता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।