Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में कईं ऐसे गुणों के बारे में बताया है, जो इंसानों को जानवरों से सीखने चाहिए। जानवरों के ये गुण जीवन में कहीं न कहीं हमारे काम ही आते हैं। जानें इंसानों को कुत्ते से क्या सीखना चाहिए? 

chanakya niti in hindi: आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान थे। उनकी बताई नीतियां आज भी हमारे लिए बहुत काम की हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में ऐसे 4 गुणों के बारे में बताया है जो हमें यानी इंसानों को कुत्ते से सीखनी चाहिए। कुत्ते से जो व्यक्ति ये 4 गुण सीख लेता है, उसे मुश्किलों का सामना करने में बहुत आसानी होती है। जानें कौन-से हैं ये गुण…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कितना भोजन करें?

कुत्तों में बहुत अधिक भोजन करने की क्षमता होती है लेकिन इसके बाद भी वे थोड़े ही भोजन में संतुष्ट हो जाते हैं। ये गुण इंसानों को कुत्ते से जरूर सीखनी चाहिए क्योंकि जरूरत से ज्यादा भोजन किसी को भी आलसी बना देता है। यही आलस्य हमें लक्ष्य प्राप्त करने से रोकता है। इस स्थिति में हम मेहनत का भी कोई काम नहीं कर सकते।

कैसी होनी चाहिए नींद? 

कुत्ता कितनी भी गहरी नींद में क्यों न हो जरा सी आवाज होने पर वो तुरंत जाग जाता है। कुत्तों से इंसानों को ये गुण भी जरूर सीखनी चाहिए। कईं बार मुसीबत आने पर भी हम सोते ही रह जाते हैं और काल के गाल में समा जाते हैं। इसलिए व्यक्ति को हर समय कुत्ते की तरह चौकन्ना रहना चाहिए।

बॉस-कंपनी से रहें वफादार

कुत्ते को सबसे वफादार पशु माना जाता है। कुत्ता वक्त आने पर अपने मालिक के लिए जान भी दे देता है। यही गुण मनुष्यों को भी कुत्ते से जरूर सीखना चाहिए। यानी आप जिस व्यक्ति या कंपनी के लिए काम करते हैं, उसके प्रति आपका पूरा समर्पण होना चाहिए। आधे-अधूरे मन से अपने मालिक या कंपनी की सेवा नहीं करनी चाहिए।

विपरीत परिस्थिति में घबराएं नहीं

अगर घर में कोई दुश्मन या चोर घुस जाता है तो कुत्ता अपनी जान की परवाह किए बिना उसके साथ भीड़ जाता है, ये गुण भी इंसानों को उससे सीखना चाहिए यानी जब भी विपरीत परिस्थिति आए तो वहां से भागने के बजाए उसका डंटकर मुकाबला करें। धर्म ग्रंथों में यही वीर पुरुषों के लक्षण बताए गए हैं।


ये भी पढ़ें-

शाम को महिलाएं भूलकर भी न करें ये 5 काम, होता है अपशकुन

क्या मेहनत से किस्मत बदल सकती है? जानें प्रेमानंद महाराज से


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों व विद्वानों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।