मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आवास बदल रहा है। वे अब कांके रोड स्थित आवास संख्या-5 में रहेंगे, जो पहले आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो का था। उनके वर्तमान आवास का पुनर्निर्माण होगा।

रांची न्यूज: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आवास बदलने वाला है। सीएम हेमंत सोरेन रांची के कांके रोड स्थित आवास संख्या-5 में रहेंगे। सीएम के मौजूदा आवासीय कार्यालय में निर्माण कार्य चलेगा। आपको बता दें कि आवास संख्या पांच में आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो रहते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूसरे आवास में शिफ्ट होंगे सीएम

झारखंड सरकार के भवन निर्माण विभाग की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें साफ तौर पर उल्लेख है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवासीय कार्यालय की मरम्मत की जाएगी। यह कार्य पूरा होने तक उनके कार्यालय को अस्थायी तौर पर कांके रोड स्थित दूसरे आवास में शिफ्ट किया जा रहा है।

इस आवास में रहते थे आजसू पार्टी के नेता सुदेश महतो

जिस आवास में मुख्यमंत्री का कार्यालय शिफ्ट किया जा रहा है, वह आजसू पार्टी के नेता सुदेश महतो का आवास है। आपको बता दें कि यह आवास आजसू पार्टी के नेता सुदेश महतो को वर्ष 2009 से आवंटित था। आजसू पार्टी की सभी गतिविधियां इसी कार्यालय से संचालित होती थीं। अब इस आदेश के जारी होने के बाद सुदेश महतो को आवास खाली करना पड़ सकता है।

किस वजह से खाली कर हेमंत सोरेन अपना आवास

भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता द्वारा पत्र में लिखा गया है कि मुख्यमंत्री आवास के कार्यालय एवं परिसर की मरम्मत की जानी है। जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाती है, तब तक पूर्व मुख्य सचिव के आवास संख्या-05 कांके रोड रांची को उपयुक्त मानते हुए अस्थायी रूप से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय के रूप में आवंटित करने का आदेश दिया जाता है। भवन निर्माण विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है कि किराया वसूली एवं बेदखली के नियमों के आलोक में अवधि समाप्त हो गई है। अतः जब तक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास का पुनर्निर्माण नहीं हो जाता है, तब तक आवास संख्या-05 कांके रोड रांची को मुख्यमंत्री का सरकारी आवास घोषित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।