Diwali 2025: 20 अक्टूबर, सोमवार को दिवाली है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। देवी लक्ष्मी का पूजन शुभ मुहूर्त में किया जाता है। जानें घर, दुकान और ऑफिस में कब करें लक्ष्मी पूजा?

Diwali 2025 Muhurat Details: हर साल कार्तिक मास की अमावस्या पर दिवाली उत्सव मनाया जाता है। इस पर्व से जुड़ी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हैं, जो इसे और भी खास बनाती हैं। इस दिन मुख्य रूप से धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ये पूजा शुभ मुहूर्त देखकर की जाती है। दिवाली पर आप अपनी इच्छा अनुसार घर-दुकान, ऑफिस में अलग-अलग मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं। ऐसा करने से और भी अधिक शुभ फल मिलते हैं। आगे नोट कीजिए दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त…

ये भी पढ़ें-
दिवाली 2025 की रात करें इन खास मंत्रों का जाप, बनेंगे धन लाभ के योग

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिवाली 2025 लक्ष्मी पूजा मुहूर्त घर के लिए

20 अक्टूबर, सोमवार को घर में लक्ष्मी पूजा के श्रेष्ठ कईं श्रेष्ठ मुहूर्त हैं। इन मुहूर्तों में की गई लक्ष्मी पूजा घर में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आती है। ये हैं लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त-
वृषभ लग्न - रात 07:09 से 09:05 तक
सिंह लग्न - रात 01:41 से 03:58 तक
प्रदोष काल 07:32 से रात 09:28 तक

ये भी पढ़ें-
Diwali Bhajan Lyrics: दिवाली पर सुनें ये फेमस भजन, आपके घर दौड़ी चली आएंगी देवी लक्ष्मी

दिवाली 2025 सरस्वती पूजा मुहूर्त विद्यार्थियों के लिए

दिवाली पर देवी लक्ष्मी के साथ विद्या की देवी सरस्वती की पूजा का भी विधान है। इसके बिना दिवाली पूजा पूरी नहीं मानी जाती। ये पूजा विद्यार्थियों को खासतौर पर करनी चाहिए। ये हैं सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त-
- शाम 06 बजकर 48 से रात 08 बजकर 48 मिनिट तक

दिवाली 2025 लक्ष्मी पूजा मुहूर्त किसानों के लिए

20 अक्टूबर, सोमवार को किसानों के लिए या कृषि संबंधित काम करने वाले लोगों के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है-
- शाम 07:32 से रात 09:28 तक

दिवाली 2024 लक्ष्मी पूजा मुहूर्त ऑफिस, दुकान और कारखानों के लिए

दिवाली पर ऑफिस-दुकान और कारखानों में भी लक्ष्मी पूजा विशेष रूप से की जाती है। 20 अक्टूबर, सोमवार को इन स्थानों पर पूजा के कईं शुभ मुहूर्त हैं, जिनकी डिटेल इस प्रकार है-
- दोपहर 11:49 से 12:34 तक (अभिजीत मुहूर्त)
- शाम 04:30 से 05:56 तक
- शाम 05:56 से 07:30 तक
- रात 01:41 से 03:58 तक (सिंह लग्न)


Disclaimer 
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।