Face Reading Tips: व्यक्ति के मस्तक का आकार-प्रकार और निशान भी उसके आने वाले भविष्य और नेचर के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। इस विधा को फेस रीडिंग कहा जाता है।

Special things related to face reading: जिस तरह हथेली की लकीरों से व्यक्ति के भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है, उसी तरह चेहरे के आकार-प्रकार और चिह्नों से भी व्यक्ति के नेचर-फ्यूचर के बारे में पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष की इस विधा को फेस रीडिंग कहते हैं। फेस रीडिंग में व्यक्ति के ललाट यानी मस्तक, भौहें, आंखें, नाक, कान और गाल आदि पर गौर करके प्रीडिक्शन की जाती है। फेस रीडिंग में सबसे पहले व्यक्ति का ललाट यानी मस्तक देखा जाता है। आगे जानिए मस्तक के शुभ चिह्नों के बारे में बता रहे हैं…

चौड़ा माथा सौभाग्य की निशानी

फेस रीडिंग के अनुसार, जिस व्यक्ति का मस्तक चौड़ा होता है, वह सौभाग्यशाली होता है। उसे अपने जीवन में धन, मान-सम्मान, इज्जत शौहरत आदि सबकुछ मिलता है। ऐसे लोग जीवन में खुब उन्नति करते हैं और समाज में इनका अलग रूतबा होता है। इनका पारिवारिक जीवन भी काफी खुशहाल रहता है। दुश्मन चाहकर भी इनका कुछ बिगाड़ नहीं पाते।

ये भी पढ़ें-

Namak Ke Upay: नमक के ये 5 उपाय दूर कर सकते हैं आपका बेड लक


Lal Kitab Ke Totke: मेष राशि के लिए लाल किताब के 5 अचूक उपाय

छोटे मस्तक वाले रहते हैं परेशान

फेस रीडिंग के अनुसार, जिन लोगों का मस्तक सामान्य से छोटा होता है, ऐसे लोगों की बौद्धिक क्षमता कमजोर होती है यानी इन्हें कोई भी बात जल्दी समझ में नहीं आती, जिसके कारण ये पढ़ाई में बहुत कमजोर होते हैं। इनके पास पैसों की कमी बनी रहती है। काफी मेहनत करने के बाद भी इन्हें उसका पूरा परिणाम नहीं मिल पाता।

सामान्य मस्तक जीवन में संतुलन का संकेत

जिन लोगों का मस्तक सामान्य आकार का होता है यानी न तो ज्यादा बड़ा और न ज्यादा छोटा, वे संतुलित जीवन जीते हैं। ऐसे लोग धनवान तो नहीं होते लेकिन इनके पास जरूरत के मुताबिक पैसा हमेशा रहता है। इनकी सामाजिक स्थिति भी ठीक-ठाक रहती है। लव लाइफ के मामले में ये काफी लकी होते हैं। पारिवारिक जीवन सुख-शांति भरा होता है।

मस्तक पर ऐसे चिह्न होते हैं शुभ

फेस रीडिंग के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के ललाट यानी मस्तक पर त्रिशूल का चिह्न हो तो ऐसा व्यक्ति लंबी उम्र जीता है और वह धर्म के बारे में गहरी रूचि रखता है। ऐसे लोग धर्म गुरु बनते हैं या घर-परिवार छोड़कर मठ-मंदिरों में जाकर रहने लगते हैं। ललाट पर स्वस्तिक का चिह्न हो तो ऐसे व्यक्ति के पास बहुत धन होता है। ललाट पर बना शंख का चिह्न व्यक्ति को सौभाग्यशाली बनाता है।

मस्तक पर ऐसे चिह्न होते हैं अशुभ

जिन लोगों के मस्तक पर काले निशान हो या नसे दिखाई देती हैं, ऐसे लोग अक्सर बीमार रहते हैं या जिनके मस्तक पर क्रॉस का चिह्न होता है, ऐसे लोग गरीबी में ही जीते हैं। मस्तक पर आड़ी-तीरछी लाइन जीवन भर संघर्ष का प्रतीक होती हैं। ऐसे लोग कभी सुख-शांति से नहीं रह पाते।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।