Janmashtami Special: 16 अगस्त के दिन जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाने वाला है। इस खास मौके पर लड्डू गोपाल की पूजा धूमधाम के साथ की जाएगी। वहीं,  कुछ खास उपाय ऐसे हैं, जिन्हें आप इस दिन कर सकते हैं। जानिए उनके बारे में यहां।

Janmashtami ke Upay: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का त्योहार बेहद ही खास होता है। जन्माष्टमी का त्योहार हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र के खास मौके पर मनाया जाता है। इस दिन सभी भक्त लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव के जश्न में डूबे हुए दिखाई देते हैं। बाजार से लेकर मंदिरों तक में इसको लेकर अलग ही रौनक देखने को मिलती है। भक्त कन्हैया की भक्ति में डूबे हुए दिखाई देते हैं। इस बार जन्माष्टमी 16 अगस्त के दिन मनाई जाने वाली है। इन सबके बीच जन्माष्टमी के मौके पर कुछ ऐसे उपाय होते हैं, जिन्हें करने से आपको सुख-संपत्ति प्राप्त होती है। साथ ही मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मिश्री-माखन

जन्माष्टमी के खास मौके पर आप भगवान श्री कृष्ण को मिश्री-माखन का भोग लगा सकते हैं, जो कि उनको बहुत प्रिय है। ऐसा करने से भक्तों पर उनकी खास कृपा होती है। साथ ही घर में सुख-संपत्ति आती है।

बांसुरी करें भेंट

जन्माष्टमी वाले दिन आप लड्डू गोपाल को बांसुरी भेंट कर सकते हैं। आप जन्माष्टमी की रात को चांदी की बांसुरी अर्पित कर सकते हैं। इससे लड्डू गोपाल खुश हो जाएंगे। आपके घर में लक्ष्मी का वास भी होगा।

दक्षिणावर्ती शंख

जन्माष्टमी के मौके पर आप लड्डू गोपाल को दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक कराएं। पूजा के दौरान आप विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें। इससे कृष्ण जी के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी आप पर कृपा बरसेगी।

खीर का लगाएं भोग

जन्माष्टमी के मौके पर आप लड्डू गोपाल को चावल से बनी खीर को भोग लगाएं। साथ ही उसमें केसर के धागे भी डालें। ऐसा करने से आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा। साथ ही आपके धन में भी वृद्धि होगी।

जन्माष्टमी पर इन मंत्रों का करें जाप

इसके अलावा जन्माष्टमी पर "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" और "ॐ क्लीं कृष्णाय नमः" जैसे मंत्रों का जाप करना शुभ होता है। इससे मन को शांति मिलती और भगवान का आशीर्वाद भी मिलता है।

शादी में आई बाधा को करें दूर

किसी की शादी में बाधा आ रही है तो जन्माष्टमी वाले दिन भगवान श्री कृष्ण को सुगंधित जल अर्पित करें। इसके बाद पीले फूलों की माला उन्हें चढ़ाएं। बाद में ॐ गोकुल नाथाय नमः मंत्र का जाप करें।

Disclaimer

यह सारी जानकारी धार्मिक मान्यताओं और पंचांग के मुताबिक दी गई है। इसका एशियानेट हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।