29 अगस्त, मंगलवार को श्रवण नक्षत्र होने से लुंब नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, शोभन, अतिगण्ड नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:35 से शाम 05:09 तक रहेगा। 

उज्जैन. ओणम दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस बार ये पर्व 29 अगस्त, मंगलवार को मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार, इस दिन राजा बलि अपने प्रजा का हाल-चाल जानने पृथ्वी पर आते हैं। इस पर्व से जुड़ी कई खास परंपराएं और मान्यताएं हैं। 29 अगस्त को ही सावन का अंतिम मंगला गौरी व्रत भी किया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

29 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 29 August 2023)
29 अगस्त 2023, दिन मंगलवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 02:48 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन सावन का अंतिम मंगला गौरी व्रत किया जाएगा, साथ ही दक्षिण भारत में ओणम पर्व भी मनाया जाएगा। मंगलवार को श्रवण नक्षत्र होने से लुंब नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, शोभन, अतिगण्ड नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:35 से शाम 05:09 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा मकर राशि में, बुध और सूर्य सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि कुंभ राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में रहेंगे।

29 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- श्रवण
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:11 AM
सूर्यास्त - 6:44 PM
चन्द्रोदय - Aug 29 5:46 PM
चन्द्रास्त - Aug 30 4:59 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:02 PM – 12:52 PM
अमृत काल - 02:41 PM – 04:05 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:35 AM – 05:23 AM

29 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:19 AM – 10:53 AM
कुलिक - 12:27 PM – 2:01 PM
दुर्मुहूर्त - 08:42 AM – 09:32 AM और 11:19 PM – 12:05 AM
वर्ज्यम् - 03:19 AM – 04:43 AM


ये भी पढ़ें-

कब है रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय?


रक्षाबंधन पर बहनें जरूर करें ये 5 काम, चमक उठेगी भाई की किस्मत


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।