Pushya Nakshatra 2024: ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को बहुत ही शुभ माना गया है। इस नक्षत्र में खरीदी यानी शॉपिंग का विशेष महत्व है। दीपावली से पहले इस बार 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। 

ज्योतिष शास्त्र में पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा गया है। मान्यता है कि पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदी बहुत ही शुभ होती है। दीपावली से कुछ दिन पहले हर साल पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है। इस बार 24 और 25 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। यानी ये दोनों ही दिन खरीदी के लिए शुभ रहेंगे। जानें कब से कब तक रहेगा पुष्य नक्षत्र और खरीदी के शुभ मुहूर्त…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब से कब तक रहेगा पुष्य नक्षत्र 2024? (pushya nakshatra date and time 2024)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस बार पुष्य नक्षत्र 24 अक्टूबर, गुरुवार की सुबह 11 बजकर 11 मिनिट से शुरू होगा, जो अगले दिन यानी 25 अक्टूबर, शुक्रवार की सुबह 11 बजकर 55 मिनिट तक रहेगा। यानी इस बार पुष्य नक्षत्र पूरे 24 घंटे 44 मिनिट का रहेगा। 25 अक्टूबर, शुक्रवार को सूर्योदय के समय पुष्य नक्षत्र होने से पूरा दिन खरीदी के लिए शुभ रहेगा।

24 अक्टूबर 2024 खरीदी के शुभ मुहूर्त (24 October 24 shopping Muhurat)
24 अक्टूबर, गुरुवार को पुष्य नक्षत्र होने से गुरु पुष्य का शुभ योग बनेगा। गुरुवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन की गई खरीदी घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ गुड लक भी बढ़ाती है। 24 अक्टूबर को दिन भर सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के शुभ योग भी रहेंगे। इतने सारे शुभ योगों के चलते ये दिन खरीदी के लिए बहुत ही खास हो गया है। ये हैं इस दिन खरीदी के शुभ मुहूर्त…
- सुबह 10:46 से दोपहर 12:11 तक
- दोपहर 12:11 से 01:35 तक
- दोपहर 01:35 से 03:00 तक
- शाम 05:50 से 07:25 तक
- शाम 07:25 से रात 09:00 तक

25 अक्टूबर को भी कर सकेंगे खरीदी (25 October 2024 Shopping Muhurat)
25 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 11 बजकर 55 मिनिट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसलिए ये दिन भी खरीदी के लिए शुभ रहेगा। इस दिन सूर्योदय के समय कुछ देर के लिए सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि शुभ योग भी रहेंगे। इनका प्रभाव भी पूरे दिन रहेगा। इस दिन खरीदी के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं…
- सुबह 06:32 से 07:57 तक
- सुबह 07:57 से 09:21 तक
- दोपहर 12:10 से 01:35 तक
- शाम 04:24 से 05:49 तक


ये भी पढ़ें-

पुष्य नक्षत्र 2024 ये खरीदें ये 5 चीजें, कम पैसों में चमक उठेगी किस्मत


दीपावली 2024 से पहले कब आएगा पुष्य नक्षत्र, इस दिन क्या खरीदने से बढ़ेगा गुड लक?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।