Pushya Nakshatra 2024 Kab Hai: दीपावली से कुछ दिन पहले हर साल पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है। पुष्य नक्षत्र को खरीदी का महामुहूर्त भी कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुष्य नक्षत्र में खरीदी गई कोई भी चीज लंबे समय तक उपयोग में बनी रहती है। 

Pushya Nakshatra 2024 Shubh Muhurat: ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र का विशेष महत्व बताया गया है। पुष्य को नक्षत्रों का राजा भी कहते हैं। हर साल दीपावली से कुछ दिन पहले पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है। इस संयोग को खरीदी का महामुहूर्त भी कहा जाता है। मान्यता है कि पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदी बहुत ही शुभ फल प्रदान करती है। जानें इस बार दीपावली से पहले कब बनेगा पुष्य नक्षत्र का संयोग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब है पुष्य नक्षत्र 2024?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस बार दीपावली से पहले 2 दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। पुष्य नक्षत्र की शुरूआत 24 अक्टूबर, गुरुवार की सुबह 11 बजकर 11 मिनिट से होगी, जो अगले दिन यानी 25 अक्टूबर, शुक्रवार की सुबह 11 बजकर 55 मिनिट तक रहेगा। इस तरह 2 दिन पुष्य नक्षत्र होने से दोनों ही दिन खरीदी की जा सकेगी।

क्यों खास रहेगा गुरु पुष्य नक्षत्र 2024?
24 अक्टूबर, गुरुवार को पूरे दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा। गुरुवार को पुष्य नक्षत्र होने से ये गुरु पुष्य कहलाएगा। ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार, गुरुवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन अमृत सिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ भी बनेंगे, जो दिन भ रहेंगे। ऐसा दुर्लभ संयोग कईं सालों में एक बार ही बनता है। इतने सारे शुभ योगों के चलते इस बार पुष्य नक्षत्र बहुत ही खास रहेगा।

क्या खरीदने से बढ़ेगा गुड लक?
पुष्य नक्षत्र में कोई भी नई चीज खरीदी जा सकती है जैसे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, मकान और जमीन आदि। इस दिन किए गए इन्वेस्ट का बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद रहती है। गुरु पुष्य नक्षत्र में सबसे अधिक महत्व सोना खरीदना का माना गया है। सोना गुरु ग्रह की धातु है जो पुष्य नक्षत्र का स्वामी है। कहते हैं कि जो भी व्यक्ति पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदता है, उसके घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार खरीदी के शुभ मुहूर्त
- सुबह 10:46 से दोपहर 12:11 तक
- दोपहर 12:11 से 01:35 तक
- दोपहर 01:35 से 03:00 तक
- शाम 05:50 से 07:25 तक
- शाम 07:25 से रात 09:00 तक

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार खरीदी के शुभ मुहूर्त
- सुबह 06:32 से 07:57 तक
- सुबह 07:57 से 09:21 तक


ये भी पढ़ें-

कब मनाएं दीपावली 2024? काशी के विद्वानों ने बताई सही डेट, आप भी करें नोट


दिवाली से पहले गुरु पुष्य योग: खरीददारी का शुभ मुहूर्त


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।