Pushya Nakshtra 2025: इस बार दिवाली से पहले 14 अक्टूबर को मंगल पुष्य का संयोग बन रहा है। ये संयोग खरीदी के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। जानें इस शुभ संयोग में क्या खरीदने से आपका लक चमक सकता है?
Pushya Nakshtra 2025 Shubh Muhurat: दिवाली से पहले हर साल पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है। इस बार पुष्य नक्षत्र 1 नहीं बल्कि 2 दिन रहेगा। खास बात ये है कि ये दोनों ही दिन खरीदी के लिए बहुत शुभ रहेंगे। 14 अक्टूबर, मंगलवार को पुष्य नक्षत्र दोपहर 11 बजकर 54 मिनिट से शुरू होगा, जो पूरे दिन रहेगा। इसलिए इस पूरे दिन ही खरीदी की जा सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानें मंगल पुष्य में क्या खरीदें और खरीदी के लिए शुभ मुहूर्त की डिटेल..
ये भी पढ़ें-
Ahoi Ashtami 2025 Date: कब करें अहोई अष्टमी व्रत? जानें डेट, पूजा विधि, मुहूर्त सहित पूरी डिटेल
14 अक्टूबर, मंगलवार खरीदी मुहूर्त
सुबह 09:20 से 10:46 तक
सुबह 10:46 से दोपहर 12:12 तक
दोपहर 11:49 से 12:35 तक
दोपहर 12:12 से 01:39 तक
दोपहर 03:05 से 04:32 तक
ये भी पढ़ें-
Dhanteras Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, धनतेरस कब है? उज्जैन के ज्योतिषी से जानें सही डेट
पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदना शुभ
पुष्य नक्षत्र का स्वामी गुरु ग्रह है। गुरु की धातु सोना है। इसलिए पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदने का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है पुष्य नक्षत्र में खरीदा गया सोना लंबे समय तक उपयोगी रहता है और घर की सुख-समृद्धि बढ़ाता है।
भूमि-भवन भी खरीद सकते हैं पुष्य नक्षत्र में
पुष्य नक्षत्र का संबंध शनि से भी है। शनि स्थाई संपत्ति देता है। इसलिए पुष्य नक्षत्र में भूमि-भवन खरीदना बहुत ही शुभ माना गया है। पुष्य नक्षत्र में खरीदी गई संपत्ति कम समय में ज्यादा लाभ देने वाली मानी गई है। इसलिए पुष्य नक्षत्र में भूमि, भवन, दुकान आदि भी खरीद सकते हैं।
इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदी भी शुभ
पुष्य नक्षत्र में इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे टीवी, फ्रीज, कूलर, एसी आदि की खरीदी भी बहुत शुभ मानी गई है। ये सभी चीजें भी शनि से संबंधित मानी गई है। पुष्य नक्षत्र में इन चीजों की खरीदी करने से ये जल्दी खराब नहीं होती और लंबे समय तक उपयोग में बनी रहती है।
घर की साज-सज्जा का सामान भी खरीद सकते हैं
दिवाली से पहले घर की साज-सज्जा की चीजें भी लोग खरीदते हैं। ये चीजें अगर पुष्य नक्षत्र में खरीदी जाए तो इनका महत्व और भी अधिक हो जाता है। पुष्य नक्षत्र की शुभता के कारण ही इसे नक्षत्रों का राजा भी कहते हैं। इस नक्षत्र में खरीदी गई हर चीज बहुत शुभ फल प्रदान करती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
