Ram Mandir Ayodhya Latest News: 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या को दुल्हन सा सजाया जा रहा है। सीएम योगी के निर्देश पर वन विभाग के आलाधिकारियों ने अयोध्या का कायाकल्प कर दिया है। 

अयोध्या। 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसके लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस कार्यक्रम के लिए पूरी अयोध्या को दुल्हन सा सजाया जा रहा है। राम मंदिर जाने वाले सभी रास्तों को फूलों से सजाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देख-रेख में ये काम हो रहा है। वन विभाग की टीम भी इसके लिए पूरी तैयारी कर रही है।

रंग-बिरंगे फूलों से सजा रामपथ
राम मंदिर की ओर जाने वाले राम पथ पर वन विभाग की टीम तेजी से सौंदर्यीकरण करने में जुटी है। 3 किमी के इस रास्ते पर डिवाइडर में बौगेनवेलिया के पौधे लगाए गए हैं। यहां एक नहीं बल्कि चार अलग-अलग रंगों के बौगेनवेलिया के पौधों से राम पथ को सुसज्जित किया गया है। साथ ही साथ राम पथ के दोनों ओर सड़क किनारे टेरोरोजिया के पौधे भी लगाए गए हैं, जो इस मार्ग की सुंदरता को और बढ़ा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धर्म पथ पर भी लगाए गए पौधे
साकेत पेट्रोल पंप से लता मंगेशकर चौक को जोड़ता 2 किमी का धर्मपथ भी कुछ अलग नजर आ रहा है। यहां भी सड़क के बीच डिवाइडरों में टेरोरोजिया व बौगेनवेलिया के पौधे लगाए गए हैं। यहां भी एक नहीं 3 रंग के बौगेनवेलिया के पौधे लगाए गए हैं। इनमें गुलाबी, सफेद व बैंगनी रंग के बौगेनवेलिया के पौधे शामिल हैं।

नंदन वन भी दिखेगा सुंदर
सरयू नदी तट व राम की पैड़ी के समीप बने नंदन वन में भी अलग-अलग प्रकार के पेड़-पौधे लगाए गए हैं, जिनमें पीपल, पाकड़, कदंब, गुटेल, जामुन जैसे पौधे शामिल हैं। खास बात ये है कि नंदन वन को जानवरों से बचाने के लिए यहां चारों तरफ कंटीले तार लगाए गए हैं ताकि इसकी सुदंरता भी बनी रहे और पेड़-पौधे भी सुरक्षित रहें। 


ये भी पढ़ें-

Ayodhya Ram Mandir LIVE: अलीगढ़ से अयोध्या लाया गया 400kg का ताला, अयोध्या में NDRF की 3 टीम तैनात


Ram Mandir: 6 मंदिर, जहां पहले की गई प्राण प्रतिष्ठा, बाद में बना शिखर


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।