MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Somvati Amavasya 2023: साल की पहली सोमवती अमावस्या आज, ये उपाय दिला सकते हैं पितृ दोष से मुक्ति

Somvati Amavasya 2023: साल की पहली सोमवती अमावस्या आज, ये उपाय दिला सकते हैं पितृ दोष से मुक्ति

Somvati Amavasya 2023: धर्म ग्रंथों में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। जब ये तिथि सोमवार को होती है तो इसे सोमवती अमावस्या कहते हैं। इस बार 20 फरवरी को साल 2023 की पहली सोमवती अमावस्या का योग बन रहा है। 

3 Min read
Manish Meharele
Published : Feb 20 2023, 06:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
सोमवती अमावस्या के उपाय...
Image Credit : Getty

सोमवती अमावस्या के उपाय...

पंचांग के अनुसार, एक महीनों में दो पक्ष होते हैं, जिन्हें शुक्ल और कृष्ण पक्ष कहा जाता है। इन दोनों पक्षों में एक से लेकर चतुर्दशी तक की तिथि समान होती हैं। वहीं शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या (Somvati Amavasya 2023) कहते हैं। इस बार 20 फरवरी, सोमवार को फाल्गुन मास की अमावस्या का संयोग बन रहा है। सोमवार को अमावस्या तिथि होने से ये सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2023 Upay) कहलाएगी। इस दिन कुछ खास उपाय किए जाएं तो पितृ दोष का प्रभाव कम हो सकता है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…
 

26
श्राद्ध-तर्पण आदि करें
Image Credit : Asianet News

श्राद्ध-तर्पण आदि करें

सोमवती अमावस्या पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए किसी विद्वान ब्राह्मण से श्राद्ध-तर्पण आदि करवाएं। वैसे तो ये कर्म किसी नदी के तट पर करना चाहिए, लेकिन ये संभव न हो तो घर पर भी ये पूजा करवाई जा सकती है। अमावस्या पर ये उपाय करने से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

36
ब्राह्मण को भोजन करवाएं
Image Credit : Asianet News

ब्राह्मण को भोजन करवाएं

सोमवती अमावस्या के शुभ योग में किसी ब्राह्मण को सपत्निक यानी पत्नी सहित भोजन के लिए आमंत्रित करें। शुद्ध-सात्विक रूप से बना भोजन उन्हें करवाएं। भोजन में खीर हो तो श्रेष्ठ रहता है। भोजन के बाद दोनों पति-पत्नी को वस्त्र व अन्य उपहार अपनी इच्छा अनुसार दें। साथ ही दक्षिणा देकर विदा करें।
 

46
पीपल पर जल चढ़ाएं
Image Credit : Asianet News

पीपल पर जल चढ़ाएं

सोमवती अमावस्या पर शाम के समय पीपल पर जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं। धर्म ग्रंथों में पीपल को भगवान विष्णु का स्वरूप माना गया है और इनमें ही सभी पितरों का मिलन होता है। इसलिए पीपल की पूजा करन से अप्रत्यक्ष रूप से भगवान विष्णु और पितृ देवताओं की पूजा हो जाती है।

56
नदी में तर्पण करें
Image Credit : Asianet News

नदी में तर्पण करें

सोमवती अमावस्या पर किसी नदी या तालाब में जाकर स्नान करें हाथ में जल लेकर अंगूठे के माध्यम से उसी में विसर्जित कर दें। इसे तर्पण करना कहते हैं। ऐसा करते समय ऊं पितृदेवताभ्यो नम: मंत्र का जाप करते रहें। इस आसान उपाय से भी आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

66
ये उपाय भी करें
Image Credit : Asianet News

ये उपाय भी करें

अमावस्या पति पर गाय को हरा चारा खिलाएं। मछलियों के लिए नदी या तालाब में आटे की गोलियां बनाकर डालें। गरीबों को भोजन करवाएं या किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज और सब्जियों का दान करें। इन छोटे-छोटे उपायों से भी पितरों की कृपा आप पर बनी रहेगी।


ये भी पढ़ें-

साप्ताहिक लव राशिफल 20 से 26 फरवरी: इन 3 राशि वालों को प्यार में मिलेगा धोखा, कौन फंसेगा लव ट्राइंगल में?


साप्ताहिक टैरो राशिफल 20-26 फरवरी 2023: 2 राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी निराशा, किसका हो सकता है प्रमोशन?


साप्ताहिक राशिफल 20-26 फरवरी 2023: इन 2 राशि वालों को मिलेंगे धन लाभ के मौके, कौन इन्वेस्टमेंट न करें?



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved