Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में चांदी से बनी हाथी प्रतिमा को बहुत ही शुभ माना गया है। इसे घर में रखने से देवी लक्ष्मी की कृपा हम पर हमेशा बनी रहती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

Vastu tips related to silver elephant: हिंदू धर्म में हाथी को बहुत ही पवित्र माना गया है क्योंकि ये भगवान श्रीगणेश का प्रतीक है देवी लक्ष्मी का वाहन। वास्तु शास्त्र में भी हाथी से जुड़े कईं उपाय बताए गए हैं, जिनसे किसी की भी किस्मत चमक सकती है। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में चांदी से बनी हाथी की प्रतिमा रखने से देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और तरक्की के रास्ते भी खुलते हैं। आगे जानिए चांदी का हाथी कितना बड़ा होना चाहिए, घर में इसे कहां रखें और इसके क्या-क्या फायदे हैं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कितनी बड़ी होनी चाहिए चांदी की प्रतिमा?

वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी की प्रतिमा का आकार अंगूठे के बराबर का होना चाहिए। इससे ज्यादा छोटी या बड़ी प्रतिमा का विधान शास्त्रों में भी नहीं है। चांदी से बनी हाथी की प्रतिमा घर में रखने से नेगेटिविटी खत्म होती है और पॉजिटिविटी बढ़ती है। इससे कईं फायदे होते हैं।

घर में कहां रखें हाथी की मूर्ति?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, चांदी से बनी हाथी की प्रतिमा घर की उत्तर दिशा की ओर रखनी चाहिए। इस दिशा के स्वामी कुबेरदेव हैं जो धन के स्वामी भी हैं। इसके अलावा आप इसे अफने घर की तिजोरी के ऊपर भी रख सकते हैं। इससे आपकी तिजोरी हमेशा धन से भरी रहेगी।

यहां भी शुभ फल देती है चांदी से बनी हाथी प्रतिमा

घर के अलावा आप अपने ऑफिस या दुकान में भी चांदी से बनी हाथी प्रतिमा रख सकते हैं। इससे आपके बिजनेस और व्यापार में तरक्की के रास्तु खुल सकते हैं। चांदी से बनी हाथी की प्रतिमा ऑफिस की टेबल पर रखने से रुके हुए कामों में गति आती है और प्रमोशन के योग भी बनते हैं।

चांदी की हाथी प्रतिमा के अन्य फायदे

चांदी से बनी हाथी की प्रतिमा आप जहां भी रखेंगे, वहां के सभी वास्तु दोषों का नाश हो जाएगा और पॉजिटिविटी बढ़ेगी। ऐसे घरों में हमेशा देवी लक्ष्मी का वास होता है और वहां कभी धन-धान्य आदि चीजों की कमी नहीं होती। इसे घर में रखने से वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली बनी रहती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।