Shani Sadesati: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायाधीश कहा गया है क्योंकि मनुष्यों को उनके अच्छे-बुरे कर्मों का फल शनिदेव ही देते हैं। जानें साल 2026 में किन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या?

Shani Sadesati Dhaiya In 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे सौर मंडल में 9 ग्रह हैं। ये सभी ग्रह हमारे जीवन को किसी न किसी तरह प्रभावित करते हैं। शनि भी इन ग्रहों में से एक है। कहते हैं कि मानव जीवन को सबसे अधिक प्रभावित करने वाला ग्रह शनि ही है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जिन लोगों पर होती है, उन्हें अपने जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए क्या होती है शनि की साढ़ेसाती-ढैय्या और 2026 में ये किन राशियों पर रहेगी?

ये भी पढ़ें-
Dhanu Rashifal 2026: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

क्या होती है शनि की साढ़ेसाती?

ज्योतिषियों के अनुसार, शनि एक राशि में ढाई साल तक रहता है। शनि जिस भी राशि में होता है, उसके एक आगे की और एक पीछे की राशि को भी प्रभावित करता है। इस तरह शनि पूरे साढे सात साल तक एक राशि पर असर डालता है। इसे ही शनि की साढ़ेसाती कहते हैं। इस साढ़ेसाती के पहले 5 साल बहुत ही ज्यादा परेशानी भरे होते हैं लेकिन अंतिम ढाई साल थोड़े अच्छे होते हैं क्योंकि शनि जाते-जाते व्यक्ति को उसके अच्छे कर्मों का फल भी देता है।

ये भी पढ़ें-
Vrishchik Rashifal 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

क्या होती है शनि की ढैय्या?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि जिस भी राशि में होता है, वहां से चौथी और आठवीं राशि पर नजर डालता है। जिसके चलते ये दो राशि भी शनि से प्रभावित होती है। ये स्थिति ढाई साल तक रहती है, इसलिए इसे ढैय्या कहा जाता है। इन ढाई वर्षों में शनि के कारण व्यक्ति को मानसिक तनाव, सेहत मे परेशानी और करियर में उतार-चढ़ाव जैसी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कईं बार व्यक्ति डिप्रेशन में आकर गलत कदम भी उठा लेता है।

2026 में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या किन राशियों पर रहेगी?

साल 2026 में शनि मीन राशि में गोचर करेगा यानी इस पूरे साल शनि इसी राशि में रहेगा। जिसके चलते मेष, मीन और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का असर रहेगा। वहीं सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। इन तरह ये पांचों राशियां शनि से प्रभावित रहेंगी, जिससे इनके जीवन में परेशानियां किसी न किसी रूप में बनी रहेंगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।