MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • Religion
  • Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के दिन जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं? जानिए

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के दिन जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं? जानिए

Solar Eclipse Born Babies Personality: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 17 फरवरी को दोपहर 03:26 बजे शुरू होकर शाम 07:57 बजे समाप्त होगा। जानिए सूर्य ग्रहण के दौरान बच्चे का जन्म शुभ होता है या अशुभ? ग्रहण में जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं?

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Feb 17 2026, 05:35 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
सूर्य ग्रहण में जन्मे बच्चे कैसे होते हैं?
Image Credit : Getty

सूर्य ग्रहण में जन्मे बच्चे कैसे होते हैं?

आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा है। भारतीय समय के अनुसार इसकी शुरुआत दोपहर 03:26 बजे हुई और यह शाम 07:57 बजे समाप्त होगा। ग्रहण लगभग 4 घंटे 31 मिनट तक रहेगा। इस दौरान सूर्य अपने किनारे से छल्ले (Ring of Fire) की तरह दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को सामान्यतः शुभ नहीं माना जाता, इसलिए हर किसी के मन में सवाल उठता है कि अगर इस दौरान कोई बच्चा जन्म लेता है तो क्या होगा?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
सूर्य ग्रहण के दिन जन्म लेने वाले बच्चों की पर्सनालिटी
Image Credit : Getty

सूर्य ग्रहण के दिन जन्म लेने वाले बच्चों की पर्सनालिटी

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के समय सूर्य या चंद्रमा पर राहु-केतु का प्रभाव माना जाता है। इसलिए कहा जाता है कि इस समय जन्म लेने वाले बच्चों के जीवन में उतार-चढ़ाव थोड़ा ज्यादा हो सकता है। कुछ मान्यताओं में यह भी माना जाता है कि ऐसे बच्चों को जीवन में सफलता पाने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

Related Articles

Related image1
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद कौन-से 10 काम जरूर करें?
Related image2
Pregnant Women Eclipse Rules: सूर्य ग्रहण के दौरान महिलाओं को नहीं करना चाहिए ये 5 काम
36
सूर्य ग्रहण में जन्मे बच्चे के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर?
Image Credit : Getty

सूर्य ग्रहण में जन्मे बच्चे के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर?

कई ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि ग्रहण के समय जन्मे बच्चों की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर हो सकती है। सूर्य आत्मविश्वास, ऊर्जा और स्वास्थ्य का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में माना जाता है कि बच्चे को मानसिक तनाव, आत्मविश्वास की कमी या स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि यह पूरी तरह कुंडली की स्थिति पर निर्भर करता है।

46
माता-पिता से संबंधों में उतार-चढ़ाव?
Image Credit : Getty

माता-पिता से संबंधों में उतार-चढ़ाव?

ज्योतिष के अनुसार सूर्य पिता का प्रतिनिधित्व करता है। अगर ग्रहण के कारण सूर्य प्रभावित हो, तो पिता या माता-पिता के साथ संबंधों में कभी-कभी दूरी या मतभेद की स्थिति बन सकती है। लेकिन यह हर व्यक्ति पर समान रूप से लागू नहीं होता। लेकिन यह भी सच है कि हर ग्रहण अशुभ परिणाम ही दे, ऐसा जरूरी नहीं है। कई ज्योतिषी मानते हैं कि अगर कुंडली में शुभ ग्रह मजबूत हों तो ग्रहण के समय जन्मा बच्चा बेहद प्रतिभाशाली, संवेदनशील और गहरी सोच वाला भी हो सकता है। ऐसे लोग अक्सर रिसर्च, आध्यात्म और रचनात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ते हैं।

56
सूर्य ग्रहण में बच्चे का जन्म हो तो करें ये उपाय?
Image Credit : Getty

सूर्य ग्रहण में बच्चे का जन्म हो तो करें ये उपाय?

मान्यताओं के अनुसार, यदि बच्चे का जन्म सूर्य ग्रहण के दौरान हुआ हो तो, जन्म के बाद शांति पाठ या ग्रह शांति करवाई जा सकती है। सूर्य मंत्र का जाप लाभकारी माना जाता है। नियमित रूप से सूर्य को जल अर्पित करने की सलाह दी जाती है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि ये सभी बातें ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं। किसी भी बच्चे का भविष्य सिर्फ उसके जन्म के समय से तय नहीं होता, बल्कि उसकी परवरिश, शिक्षा, मेहनत और परिस्थितियां भी बड़ी भूमिका निभाती हैं। इसलिए अगर आपके घर में सूर्य ग्रहण के दिन किसी बच्चे का जन्म होता है, तो डरने की जरूरत नहीं है। सही मार्गदर्शन और सकारात्मक माहौल के साथ हर बच्चा जीवन में आगे बढ़ सकता है।

66
17 फरवरी का सूर्य ग्रहण कहां-कहां नजर आएगा
Image Credit : Getty

17 फरवरी का सूर्य ग्रहण कहां-कहां नजर आएगा

भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। लेकिन दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकता है। जिसमें- अर्जेंटीना, बोत्सवाना, चिली, मॉरीशस, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और अंटार्कटिका के कुछ हिस्से शामिल हैं। इस ग्रहण का चरम काल शाम 05:42 बजे होगा, जब सूर्य पूरी तरह ‘Ring of Fire’ की तरह नजर आएगा। यह एक वलयाकार (Annular) सूर्य ग्रहण है।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
सूर्य ग्रहण

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी, 14 या 15 सितंबर? जानें पूजा के शुभ मुहूर्त
Recommended image2
Shivratri September 2026: कब है मासिक शिवरात्रि? जानें मंत्र, मुहूर्त सहित पूजा विधि और महत्व
Recommended image3
Kushgrahani Amavasya 2026: 10 और 11 सितंबर, 2 दिन रहेगी भाद्रपद अमावस्या, जानें कब करें श्राद्ध,कब स्नान-दान?
Recommended image4
Bach Baras Vrat Katha: चाहते हैं पुत्र की लंबी उम्र और अच्छी सेहत तो सुनें बछ बारस की ये रोचक कथा
Recommended image5
Lalbaugcha Raja 2026: सामने आई लालबागचा राजा पंडाल की पहली झलक, मंदिरनुमा गेट, विशाल त्रिशूल... देखें वीडियो
Related Stories
Recommended image1
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद कौन-से 10 काम जरूर करें?
Recommended image2
Pregnant Women Eclipse Rules: सूर्य ग्रहण के दौरान महिलाओं को नहीं करना चाहिए ये 5 काम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved