MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Lohri 2026: कब है लोहड़ी, क्यों मनाते हैं ये पर्व? जानें 4 रोचक फैक्ट्स

Lohri 2026: कब है लोहड़ी, क्यों मनाते हैं ये पर्व? जानें 4 रोचक फैक्ट्स

Lohri 2026: लोहड़ी पंजाब का एक प्रमुख उत्सव है जो मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। लोहड़ी से जुड़ी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हैं जो इसे और भी खास बनाती हैं।

2 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jan 10 2026, 09:41 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें लोहड़ी से जुड़ी खास बातें
Image Credit : Getty

जानें लोहड़ी से जुड़ी खास बातें

Lohri 2026 Kab Hai: देश के अलग-अलग हिस्सों में मकर संक्रांति पर विभिन्न त्योहार मनाए जाते हैं, लोहड़ी भी इनमें से एक है। लोहड़ी पर्व वैसे तो पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन इसकी सबसे ज्यादा रौनक पंजाब और इसके आस-पास के क्षेत्रों में देखने को मिलती है। लोहड़ी के मौके पर सभी लोग एक जगह इकट्ठा होकर अग्नि के आस-पास नाचते-गाते और खुशियां मनाते हैं। आगे जानिए इस बार लोहड़ी कब है और इससे जुड़ी रोचक बातें…

ये भी पढ़ें-
Makar Sankranti 2026: एक साल में कितनी संक्रांति होती है?

25
कब है लोहड़ी 2026?
Image Credit : Getty

कब है लोहड़ी 2026?

पंचांग के अनुसार, इस बार सूर्य 14 जनवरी, बुधवार की दोपहर लगभग 3 बजे धनु से निकलकर मकर राशिमें प्रवेश करेंगे। इसलिए इसी दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इसलिए परंपरागत रूप से इसके एक दिन पहले यानी 13 जनवरी, मंगलवार को लोहड़ी मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें-
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत

35
क्यों मनाते हैं लोहड़ी?
Image Credit : Getty

क्यों मनाते हैं लोहड़ी?

लोहड़ी के दिन अग्नि जलाते हैं और इसके आस-पास ही पूरा उत्सव मनाया जाता है। अग्नि में तिल, गुड़, मूंगफली आदि चीजें आहुति के रूप में डाली जाती है। वैसे तो ये पर्व सूर्य के मकर राशि में आने की खुशी में मनाया जाता है साथ ही फसल पकने के खुशी के रूप में अग्नि को आहुति भी दी जाती है। इस पर्व से जुड़ी औ भी कईं कथाएं हैं जो काफी प्रचलित हैं।

45
क्या है लोहड़ी का अर्थ
Image Credit : Getty

क्या है लोहड़ी का अर्थ

लोहड़ी के हर अक्षर में एक खास अर्थ छिपा है जैसे लोहड़ी में ल का अर्थ है लकड़ी, ओह का अर्थ गोहा यानी उपले, और ड़ी का मतलब रेवड़ी। ये उत्सव इन तीन चीजों के बिना अधूरा है, इसलिए इसका ये नाम रखा गया है। लोहड़ी पर्व में लोग एक जगह इकट्ठा होकर लकड़ी और उपलों से अग्नि जलाते हैं और इसमें गुड़, मक्का, तिल आदि चीजें डालते हैं।

55
लोहड़ी पर किसकी करें पूजा?
Image Credit : Getty

लोहड़ी पर किसकी करें पूजा?

लोहड़ी पर अग्नि के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा भी करनी चाहिए। शाम को अग्नि जलाने के बाद श्रीकृष्ण की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित कर तिलक करें, दीपक लगाएं, फूलों की माला पहनाएं। श्रीकृष्ण को भोग लगाकर आरती भी करें। इसके बाद अग्नि में तिल, मूंगफली आदि डालकर आहुति दें। अग्नि की परिक्रमा करें। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
मकर संक्रांति

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sehri Iftar Time Today in Delhi: रमजान 2026; आज दिल्ली का सेहरी-इफ्तार टाइम, 10 शहरों की रोजा टाइमिंग लिस्ट और फास्टिंग आवर्स
Recommended image2
Amalaki Ekadashi 2026: कब करें आमलकी एकादशी व्रत, 27 या 28 फरवरी?
Recommended image3
Sehri Iftar Time Today in Bhopal: भोपाल में क्या है तीसरे रोजे की इफ्तार और चौथे रोजे की सहरी का सही समय?
Recommended image4
Holika Dahan Real Time: 2 या 3 मार्च, होलिका दहन करने का सही टाइम क्या है? नोट करें शुभ मुहूर्त
Recommended image5
Dhundhiraj Chaturthi Vrat Katha: चतुर्थी व्रत करने से चोर को भी मिला स्वर्ग, पढ़ें ढुण्ढिराज चतुर्थी की रोचक कथा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved