देश में अब लॉकडाउन की जगह अनलॉक शुरू हो गया है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे है। ऐसे में सेलेब्स में जुड़े कई कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज, वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि साउथ के सुपरस्टार विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके पहले रजनीकांत को भी ऐसी ही धमकी मिली थी। इस खबर के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत करवाई शुरू की।

मुंबई. भारत में भी कोरोना महामारी से लोग परेशान है। यहां भी रोज लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि, देश में अब लॉकडाउन की जगह अनलॉक शुरू हो गया है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे है। ऐसे में सेलेब्स में जुड़े कई कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज, वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि साउथ के सुपरस्टार विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके पहले रजनीकांत को भी ऐसी ही धमकी मिली थी। इस खबर के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत करवाई शुरू की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


पुलिस ने ली पूरे घर तलाशी
तमिलनाडु पुलिस के मास्टर कंट्रोल रूम को 4 जुलाई देर रात एक शख्य ने फोन कर बताया कि थलापति विजय के चेन्नई स्थित घर को हम बॉम्ब से उड़ाने वाले है। इस फोन के बाद पुलिस हरकत में आई और विजय के चेन्नई स्थित घर पहुंच गई। पूरे घर की तलाशी और छानबीन के बाद जब घर में बम नहीं मिला तो पुलिस ने नंबर ट्रेस करने करना शुरू किया। इस मामले में तमिलनाडु पुलिस ने 21 साल लड़के को गिरफ्तार किया। हालांकि, छानबीन के बाद पता चला कि यह एक फेक कॉल था। 

View post on Instagram


लड़के ने किया फेक कॉल
छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि लड़के ने फेक कॉल था। पुलिस की टीम ने जब नंबर ट्रेस किया तो विल्लुपुरम से 21 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हुए कहा - हिरासत में लिया गया ये लड़का दिमागी रूप से विकलांग है, जिसने पुलिस को मजाक के तौर पर फेक कॉल था। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन करने के बाद लड़के को दोबारा नहीं करने के शर्त पर छोड़ दिया है।


कई सेलेब्स को किए पेक कॉल
पुलिस ने बताया कि लड़का दिगामी रूप से विकलांग होने के कारण इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता, पुदुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी और पुदिचेरी के मुख्यमंत्री नारायणस्वामी जैसे सेलेब्स को भी फेक कॉल कर चुका है। अक्सर 100 डायल कर यह लड़का पुलिस को फेक कॉल कट कर देता है।