फिल्म 'बाहुबली' से सभी के दिलों पर राज करने वाले प्रभास बुधवार को 40 के हो चुके हैं। उनका जन्म 23 अक्टूबर 1979 को चेन्नई में हुआ था। उनका पूरा नाम प्रभास राजू उप्पलापति है। वे साउथ के सफल हीरो हैं।

मुंबई. फिल्म 'बाहुबली' से सभी के दिलों पर राज करने वाले प्रभास बुधवार को 40 के हो चुके हैं। उनका जन्म 23 अक्टूबर 1979 को चेन्नई में हुआ था। उनका पूरा नाम प्रभास राजू उप्पलापति है। वे साउथ के सफल हीरो हैं। फिल्म 'बाहुबली' के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत और सारे पैसे शूटिंग में लगा दिए थे। इस दौरान उनके पास करीब 6 हजार लड़कियों के शादी के प्रपोजल आए थे। लेकिन एक्टर ने शादी के लिए मना कर दिया था और अपना पूरा ध्यान फिल्म पर लगाया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देवसेना (अनुष्का शेट्टी) की रुकवा दी थी शादी 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बाहुबली में देवसेना का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी 2015 में शादी करने वाली थीं, लेकिन प्रभास के कहने पर उन्हें अपनी शादी रोकनी पड़ी थी। खबरों की मानें तो, प्रभास चाहते थे कि अनुष्का सिर्फ 'बाहुबली' की शूटिंग पर ध्यान दें। क्योंकि वो खुद भी फिल्म को लेकर काफी सीरियस थे। इतना ही नही प्रभास ने भी फिल्म के लिए अपनी शादी 5 साल तक के लिए टाल दी थी। 

रिलेशनशिप की खबरों के लेकर सुर्खियों में रहते हैं प्रभास-अनुष्का 

मीडिया में कई बार प्रभास-अनुष्का के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें आती रही हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक अफेयर की बात कबूली है। दोनों एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त ही बताते हैं। हाल ही प्रभास ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। उनका कहना था कि ये सारी बातें अफवाह है। लोग तभी मानेंगे कि उनके बीच ऐसा कुछ नहीं है जब तक दोनों में से कोई शादी नहीं कर लेता। 

श्रद्धा नहीं अनुष्का को चाहते थे 'साहो' में काम करने के लिए 

प्रभास-अनुष्का भले ही अपने अफेयर की बात कबूल ना करें, लेकिन कभी-कभी उनकी कुछ बातें रिलेशनशिप की ओर इशारा करती है। फिल्म 'साहो' हाल ही में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर पाने में कामयाब रही। श्रद्धा से पहले एक्टर ने अनुष्का शेट्टी के नाम की फिल्म में काम के लिए सिफारिश की थी। फिल्ममेकर भी इस एक्शन मूवी में अनुष्का को ही लेने में इंटरेस्टेड नजर आ रहे थे। लेकिन अनुष्का के ज्यादा वजन के चलते बाद में फिल्म में श्रद्धा कपूर को फाइनल कर लिया गया।