कन्नड़ फिल्मों के एक्टर ध्रुव सरजा और उनकी पत्नी प्रेरणा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद उन्हें फौरन बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

मुंबई/बेंगलुरू। कन्नड़ फिल्मों के एक्टर ध्रुव सरजा और उनकी पत्नी प्रेरणा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद उन्हें फौरन बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने बुधवार को ट्वीट के जरिए दी। ध्रुव ने अपने संपर्क में आए सभी लोगों को जल्द से जल्द कोराना टेस्ट कराने की बात कही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ध्रुव सरजा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं और मेरी पत्नी दोनों हल्के लक्षणों के साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और इसलिए हमने खुद को अस्पताल में भर्ती करा लिया है। मुझे भरोसा है कि हम ठीक होकर जल्द लौटेंगे। वो लोग जो हमारे करीब आए, उनसे रिक्वेस्ट है कि वो सब अपनी जांच करा लें और सेफ रहें।

बता दें कि ध्रुव सरजा ने पिछले नवंबर, 2019 में गर्लफ्रेंड प्रेरणा से शादी की थी। शादी में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स भी शामिल हुए थे। ध्रुव जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'पोगारु' में रश्मिका मंदाना के अपोजिट नजर आने वाले हैं। ध्रुव, चिरंजीवी सरजा के छोटे भाई हैं, जिनका पिछले महीने 7 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसके साथ ही ध्रुव एक्शन किंग अर्जुन सरजा के भतीजे भी हैं। 

Scroll to load tweet…

इससे पहले कन्नड़ एक्ट्रेस सुमलता अंबरीश भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। उनके अलावा प्रोड्यूसर रॉकलाइन वेंकटेश को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है कि वो सुमलथा के संपर्क में आए थे।