गूगल ने शुक्रवार को अपने डूडल के जरिए अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर शिवाजी गणेशन को याद किया। उनके 93वें जन्मदिन को यादगार बनाया। 1 अक्टूबर, 1928 को तमिलनाडु के विल्लुपुरम में शिवाजी गणेशन का जन्म हुआ था। 

मुंबई. गूगल (Google) ने शुक्रवार को अपने डूडल (Doodle) के जरिए अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर शिवाजी गणेशन (Sivaji Ganesan) को याद किया। उनके 93वें जन्मदिन को यादगार बनाया। 1 अक्टूबर, 1928 को तमिलनाडु के विल्लुपुरम में शिवाजी गणेशन का जन्म हुआ था। कहा जाता है कि शिवाजी गणेशन को अभिनय का इतना ज्यादा शौक था कि उन्होंने महज 7 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था। वे अभिनय करने के लिए एक थिएटर ग्रुप से जुड़े थे। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने कई तरह के किरदार निभाए। फिर धीरे-धीरे उनके अभिनय का कौशल देख उनको लीज रोल मिलने लगे। 1945 में उन्होंने राजा शिवाजी का रोल प्ले कर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


1952 में पहली बार स्क्रीन पर आए नजर
शिवाजी गणेशन 1952 में फिल्म पराशक्ति के जरिए पहली बार स्क्रीन पर नजर आए। करीब 5 दशक का सिनेमा पर राज करने वाले गणेशन ने करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा की फिल्मों में काम किया। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई अवॉर्ड्स जीते। इतना ही नहीं एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय एक्टर थे। ये अवॉर्ड उन्हें 1960 में आई फिल्म वीरपांडिया कट्टाबोम्मन में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मिला था। 1995 में फ्रांस ने उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान शेवेलियर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया था। 1997 में भारत सरकार ने उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया था।

9 अलग-अलग किरदार
1961 में आई उनकी फिल्म पसमालर ने ब्लॉकबस्टर का ट्रेंड सेट किया। ये एक फिल्म एक फैमिली ड्रामा थी। 1964 में आई उनकी फिल्म नवरथी, गणेशन की 100 वीं फिल्म थी, जिसमें उन्होंने 9 अलग-अलग रोल प्ले किए फिल्मों में अभिनय करने के साथ गणेशन ने राजनीति में किस्मत आजमाई। उन्हें लॉस एंजिल्स टाइम्स ने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मार्लन ब्रैंडो बताया था। 21 जुलाई, 2001 को 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। 

ये भी पढ़े- करीना कपूर के दादा ने खुद को कंगाली से बचाने बनाई थी ये फिल्म, जिसमें बिकिनी पहन इस हीरोइन मचाया था हंगामा

ये भी पढ़े- इनमें से कौन सी कैटरीना कैफ असली है और कौन सी नकली, पहचानना मुश्किल, दोनों को साथ देख कोई भी खा जाए धोखा

ये भी पढ़े- श्वेता तिवारी की तबीयत बिगड़ी तो Ex हसबैंड अभिनव कोहली ने कसा तंज, बोले- ज्यादा सुंदर दिखने के चक्कर में..

ये भी पढ़े- न मेकअप किया, न बनाए ढंग से बाल, बस ऐसे ही भांजी की बर्थडे पार्टी में पहुंची करीना कपूर, पहने थे ये कपड़े

ये भी पढ़े- भीड़ में फंसी आलिया भट्ट की खराब हुई हालत, डर के मारे सहम गई, फिर रणबीर कपूर ने दोनों हाथों से यूं संभाला