मलयालम एक्टर (malayalam actor ) प्रबेश चकलाकल (prabeesh chakkalakkal) की एक शूटिंग के दौरान ही मौत हो गई है। मौत के वक्त प्रबेश केरल के कोच्चि में एक शूटिंग कर रहे थे। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो 44 साल प्रबेश एक यू-ट्यूब चैनल कोच्चिन कॉलेज के लिए वीडियो शूट कर रहे थे। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

मुंबई. साउथ फिल्म (south films) इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। मलयालम एक्टर (malayalam actor ) प्रबेश चकलाकल (prabeesh chakkalakkal) की एक शूटिंग के दौरान ही मौत हो गई है। मौत के वक्त प्रबेश केरल के कोच्चि में एक शूटिंग कर रहे थे। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो 44 साल प्रबेश एक यू-ट्यूब चैनल कोच्चिन कॉलेज के लिए वीडियो शूट कर रहे थे। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


अवेयरनेस प्रोग्राम की शूटिंग
खबरों की मानें तो वे एक अवेयरनेस प्रोग्राम के लिए शूटिंग कर रहे थे, जो केरल के वेस्ट मैनेजमेंट प्रोग्राम के ऊपर आधारित थी। इस वीडियो के जरिए लोगों को वेस्ट को मैनेजमेंट करने के गुर सीखाए जाने वाले थे। इस वीडियो में प्रबेश एक विदेशी नागरिक के किरदार में नजर आने वाले थे, जो क्षेत्र की खूबसूरती के बीच कचरे की जगहों पर लोगों का ध्यान खींचता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टेली सीरीज की शूटिंग पूरी होने के बाद एक्टर ने पूरी टीम के साथ मस्ती की और कुछ फोटोज भी क्लिक करवाई थी, जिसके बाद अचानक उनकी हालत खराब होने लगी।