साउथ फिल्मों की टॉप एक्ट्रेस में शुमार नयनतारा (Nayanthara) जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका बॉलीवुड डेब्यू किसी और के साथ नहीं बल्क‍ि सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ हो सकता है। खबरें हैं कि डायरेक्टर अटली अपने हिंदी डायरेक्टोर‍ियल डेब्यू में शाहरुख के साथ नयनतारा को लेने वाले हैं।

मुंबई। साउथ फिल्मों की टॉप एक्ट्रेस में शुमार नयनतारा (Nayanthara) जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका बॉलीवुड डेब्यू किसी और के साथ नहीं बल्क‍ि सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ हो सकता है। खबरें हैं कि डायरेक्टर अटली अपने हिंदी डायरेक्टोर‍ियल डेब्यू में शाहरुख के साथ नयनतारा को लेने वाले हैं। हालांकि, अभी इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा ने हाल ही में इस प्रोजेक्ट को साइन किया है। इसमें शाहरुख खान के अलावा कन्नड़ एक्टर सुदीप किच्चा विलेन के किरदार में नजर आएंगे। यह प्रोजेक्ट इस साल के अंत तक शुरू हो सकता है। 2019 में अटली ने अपनी फिल्म 'बिजिल' की रिलीज के कुछ घंटों पहले इस प्रोजेक्ट के बारे में संकेत दिया था। 

दरअसल, अटली से एक फैन ने शाहरुख के साथ काम करने को लेकर सवाल पूछा था। इसपर डायरेक्टर ने कहा था- शाहरुख की मैं बहुत इज्जत करता हूं। उन्हें भी मेरा काम पसंद है। उम्मीद है जल्द ही हम दोनों मिलकर कुछ करेंगे। कहा जा रहा था कि तमिल फिल्म मर्सेल की हिंदी रीमेक में अटली शाहरुख खान को लेंगे। हो सकता है कि शाहरुख खान के बर्थडे यानी 2 नवंबर को इस प्रोजेक्ट का अनाउंसमेंट किया जाए। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान फिलहाल फिल्म 'पठान' में बिजी हैं। शाहरुख आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। वहीं नयनतारा नेत्रिकन, अन्नाथे, काथु वाकुला रेंदु काढल और अरादुगुला बुलेट जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।