इस फिल्म को अभी तक प्रभास 20 के नाम से एड्रेस किया जा रहा था। अब प्रभास की रोमांटिक ड्रामा को टाइटल मिल गया है। अलग-अलग भाषाओं में फिल्म 'राधे श्याम' के 5 पोस्टर रिलीज किए गए हैं। इसको 4 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

मुंबई. प्रभास के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि उनकी अपकमिंग फिल्म 'राधे श्याम' का फर्स्ट लुक कब आएगा। अब उनका इतंजार खत्म हो चुका है। इस मूवी का फर्स्ट पोस्टर जारी किया जा चुका है। इससे पहले किसी को भी इसके नाम के बारे में नहीं पता था, जिससे सभी काफी एक्साइटेड थे कि आखिर प्रभास की अगली फिल्म कौन सी होगी और उसका क्या नाम होगा? सोशल मीडिया पर जारी किए गए पोस्टर में प्रभास के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी दिखाई दे रही हैं। दोनों के बीच इसमें जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रभास 20 के टाइटल का ऐलान

इस फिल्म को अभी तक प्रभास 20 के नाम से एड्रेस किया जा रहा था। अब प्रभास की रोमांटिक ड्रामा को टाइटल मिल गया है। अलग-अलग भाषाओं में फिल्म 'राधे श्याम' के 5 पोस्टर रिलीज किए गए हैं। इसको 4 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इनमें हिंदी भी शामिल है। ये मूवी सिनेमाघरों में साल 2021 में आएगी। 'राधे श्याम' एक बिग बजट की मूवी है। प्रभास ने इंस्टा पर मूवी के पोस्टर शेयर किए हैं।

View post on Instagram

ऐसा है प्रभास की 'राधे श्याम' का पोस्टर

अगर प्रभास की 'राधे श्याम' के पोस्टर की बात की जाए तो इसमें वो सूटेड बूटेड लुक में हैंडसम दिख रहे हैं। वहीं, रेड गाउन में पूजा हेगड़े ग्लैमरस लग रही हैं। इस पोस्टर में प्रभास और पूजा रोमांटिक डांस करते हुए पोज दे रहे हैं। बैकग्राउंड में बाढ़ या सैलाब का मंजर भी दिख रहा है। पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस मूवी को राधा कृष्ण कुमार ने डायरेक्ट किया है। पहली बार ऑनस्क्रीन प्रभास और पूजा की जोड़ी फैंस को दिखेगी।

प्रभास और पूजा हेगड़े के अलावा फिल्म में प्रियदर्शी, भागश्री अहम किरदार में नजर आएंगे। इससे पहले रिलीज हुई प्रभास की फिल्म 'साहो' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस मल्टीस्टारर फिल्म के पिटने से मेकर्स को काफी नुकसान भी हुआ था। 'साहो' एक एक्शन मूवी थी। प्रभास ने उन दिनों अपने कई इंटरव्यू में कहा था कि वो 'साहो' के बाद किसी रोमांटिक फिल्म में काम करना चाहते हैं। अब 2021 में फैंस को प्रभास का रोमांटिक अंदाज देखने को मिलेगा।