श्रद्धा कपूर और प्रभास स्टारर फिल्म 'साहो' को डायरेक्ट करने वाले सुजीत ने लॉकडाउन के बीच सगाई कर ली है। सुजीत ने 10 जून को सरकार की गाइडलाइन्स को फॉलो करते हुए सगाई की है। उनकी इस सगाई सेरेमनी में डायरेक्टर के परिवार के सदस्य और कुछ खास लोग ही मौजदू थे।

मुंबई. श्रद्धा कपूर और प्रभास स्टारर फिल्म 'साहो' को डायरेक्ट करने वाले सुजीत ने लॉकडाउन के बीच सगाई कर ली है। सुजीत ने 10 जून को सरकार की गाइडलाइन्स को फॉलो करते हुए सगाई की है। उनकी इस सगाई सेरेमनी में डायरेक्टर के परिवार के सदस्य और कुछ खास लोग ही मौजदू थे। सुजीत ने प्रवालिका से सगाई की है, जो पेशे से एक डेंटिस्ट हैं। सगाई के बाद सुजीत की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

परिवार के साथ एक ही फ्रेम में दिखे सुजीत

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में सुजीत और प्रवालिका को गले में माला डाले और सज-धज के खड़े देखा जा सकता है। फोटोज में सुजीत ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी हुई है, तो वहीं, प्रवालिका ने हरे और जामुनी रंग की साड़ी पहनी हुई है। दोनों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद हैं। हालांकि, अभी इन दोनों की शादी की तारीख पक्की नहीं हुई है।

Scroll to load tweet…

लंबे समय से था सुजीत और प्रवालिका के बीच रिश्ता

माना जा रहा है कि सुजीत और प्रवालिका एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। दोनों ने अब एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते को आगे ले जाने का फैसला किया। दोनों के परिवार मिले और उन्होंने लॉकडाउन के बीच ही जून के महीने में सगाई करने का मन बनाया।

सुजीत के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वो तेलुगू इंडस्ट्री के जाने माने निर्देशक हैं। सुजीत को साउथ फेमस एक्टर/डायरेक्टर पृथ्वीराज सुकुमारण की फिल्म 'लूसिफर' के रीमेक को बनाने का मौका मिला है। इसमें मेगास्टार चिरंजीवी नजर आएंगे। पिछली बार सुजीत ने प्रभास की फिल्म 'साहो' का डायरेक्शन किया था। ये फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स को खास पसंद नहीं आई थी और फ्लॉप हुई थी।