शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश में कावेरी अम्मा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस किशोरी बलाल का निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार रात बेंगलुरू के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। साउथ की कई फिल्मों में काम करने वाली किशोरी ने बॉलीवुड की भी कुछ फिल्मों में काम किया था। शाहरुख ने किशोरी बलाल को श्रद्धांजलि दी।

मुंबई. शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश में कावेरी अम्मा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस किशोरी बलाल का निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार रात बेंगलुरू के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। साउथ की कई फिल्मों में काम करने वाली किशोरी ने बॉलीवुड की भी कुछ फिल्मों में काम किया था। किशोरी ने 2004 में आई शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश में कावेरी अम्मा का किरदार निभाया था। शाहरुख ने किशोरी बलाल को श्रद्धांजलि दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…


गंभीर बीमारियों से थी पीड़ित
मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी बढ़ती उम्र के चलते होने वाली परेशानियों से पीड़ित थीं। किशोरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने कहा- दिल बहुत दुखी है। किशोरी बलाल जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। किशोरी जी आप अपने कमाल के स्वभाव के लिए हमेशा याद की जाएंगी, बहुत गर्मजोशी से मिलने वाली उत्साहित महिला और स्वदेश में कावेरी अम्मा का आपका किरदार। आपको याद करेंगे।

Scroll to load tweet…


1960 में किया था डेब्यू
किशोरी ने कन्नड़ सिनेमा में 1960 में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म Evalentha Hendthi से की थी। उन्होंने अपने 17 साल के करियर में कई स्टार्स और डायरेक्टर्स के साथ काम किया। उन्होंने काठी, हनी हनी, सूर्यकांति, कैरी ऑन मराठा, अईया और लफंगे परिंदे जैसी फिल्मों में काम किया। 

Scroll to load tweet…