वेणु माधव को आखिरी बार फिल्म Dr.Paramanandaiah Students में देखा गया था।

मुंबई. साउथ फिल्मों में सभी को अपनी कॉमेडी से गुदगुदी लगाने वाले एक्टर और कॉमेडियन वेणु माधव का 39 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एक्टर ने बुधवार को दोपहर 12.20 पर अंतिम सांस ली। उनके परिवार और डॉक्टर्स ने इस खबर की पुष्टि की है। वेणु माधव साउथ में करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसमें महेश बाबू और अल्लू अर्जुन जैसे तमाम स्टार्स शामिल हैं जिनके साथ उन्होंने काम किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस बीमारी से जूझ रहे थे एक्टर 

खबरों की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि माधव लंबे समय से लिवर और किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। 17 सितंबर को समस्या ज्यादा होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। उसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन फिर मंगलवार को उनकी हालत ज्यादा खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टर्स ने लिवर ट्रांसप्लांट करने की बात भी कही थी, लेकिन बाद में ये दुखद खबर सामने आई। 

इन फिल्मों में आए थे नजर

वेणु माधव को आखिरी बार फिल्म Dr.Paramanandaiah Students में देखा गया था। तेलुगू सिनेमा के बेहतरीन कॉमेडियन में गिने जाने वाले वेणु फिल्मों की जान कहे जाते थे। वेणु अभी 39 साल के ही थे। उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने 'हंगामा','आर्या', 'दिल' जैसी फिल्मों में काम किया है।