रजनीकांत (Rajinikanth) के दामाद और साउथ एक्टर धनुष (Dhanush) ने फरवरी, 2021 में एक नया घर खरीदा है। इसके भूमिपूजन में खुद उनके ससुर रजनीकांत भी शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धनुष अब अपने इस घर में तमाम लग्जरी सुविधाओं के लिए करीब 150 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं। 

मुंबई/चेन्नई। रजनीकांत (Rajinikanth) के दामाद और साउथ एक्टर धनुष (Dhanush) ने फरवरी, 2021 में एक नया घर खरीदा है। इसके भूमिपूजन में खुद उनके ससुर रजनीकांत भी शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धनुष अब अपने इस घर में तमाम लग्जरी सुविधाओं के लिए करीब 150 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं। चेन्नई के पोएज गार्डन में स्थित धनुष का ये नया घर करीब 19 हजार स्क्वायर फीट में फैला है और चार स्टोरी बिल्डिंग है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल धनुष यूके में हैं और वहां अपनी अपकमिंग फिल्म द ग्रे मैन की शूटिंग में बिजी हैं। विदेश से लौटने के बाद धनुष अपनी अनटाइटल्ड तमिल फिल्म की भी शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में उनके डायरेक्टर कार्तिक नरेन हैं। धनुष ने हाल ही में कहा था कि मुझे काफी खुशी है कि मैं नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द ग्रे मैन' में काम कर रहा हूं। इसमें रायन गॉसलिंग और क्रिस एवन्स भी हैं। फिल्म का डायरेक्शन द रूसो ब्रदर्स कर रहे हैं। 

वेंकटेश प्रभु ऐसे बन गए धनुष : 
उनका नाम धनुष कैसे पड़ा इसके पीछे की भी एक कहानी है। 16 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया था। इसी दौरान उन्होंने अपना नाम भी बदलने की सोची। 1995 में आई फिल्म 'कुरुद्दीपुन्नल' में 'धनुष' नाम का एक मिशन होता है। इसी से प्रभावित हो कर वेंकटेश प्रभु ने अपना नाम धनुष रखा था। 

17 साल पहले की रजनीकांत की बेटी से शादी : 
धनुष ने 23 साल की उम्र में अपने से 2 साल बड़ी रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की है। दोनों पहली बार 2003 में Kadhal Kondaen फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। 2004 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। धनुष भगवान शिव के भक्त हैं। उन्होंने अपने दोनों बच्चों का नाम यत्र और लिंगा रखा है।