साउथ इंडियन एक्ट्रेस ज्योतिका ने 6 साल पहले सूर्या से शादी कर फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। लेकिन अपने कमबैक के बाद अब वो फिल्मों में लगातार एक्टिव रहते हुए टॉप की एक्ट्रेस को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। 

चेन्नई:  ज्योतिका ने घोषणा की है कि अब वो एक साल में 4 फिल्मों में काम करेंगी। इसके साथ ही अपने फ़िल्मी करियर को रफ़्तार देते हुए आने वाले समय में वो हर टॉप डायरेक्टर्स के साथ भी काम करती हुई दिखेंगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हाल ही में ज्योतिका की फिल्म रत्तसी रिलीज हुई है। इस फिल्म की सीरीज रिलीज होने की घोषणा के बाद अब ज्योतिका फिल्मों में पूरी तरह एक्टिव होने को तैयार हैं। 

बता दें कि सूर्या के साथ शादी के बाद 6 सालों तक ज्योतिका फिल्मों से दूर रही। इसके बाद उन्होंने रत्तसी के जरिये कमबैक किया। ज्योतिका ने कहा कि अब आने वाली कई फिल्मों में वो मेन लीड में दिखने की कोशिश करेंगी। यानी अब ज्योतिका साउथ की कई एक्ट्रेस को टक्कर देने की पूरी तैयारी में हैं।