रिपोर्ट्स की मानें तो विजयलक्ष्मी ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर कर कहा- ये मेरा आखिरी वीडियो है। मैं पिछले चार महीनों से सीमान और उसके लोगों के चलते बहुत ज्यादा तनाव में हूं। मैंने बहुत कोशिश की कि मैं अपने परिवार के लिए जिंदा रहने की कोशिश करूं लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। मुझे हरिनादर ने मीडिया में बहुत ज्यादा ह्यूमिलिएट किया है। मैंने ब्लडप्रेशर की गोलियां खा ली हैं। कुछ समय में मेरा ब्लड प्रेशर एकदम कम हो जाएगा और मेरी मौत हो जाएगी। 

मुंबई/हैदराबाद. साउथ इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आत्महत्या का प्रयास करने से पहले विजयलक्ष्मी ने फेसबुक पर वीडियो शेयर कर कहा था कि कुछ देर में मेरी मौत हो जाएगी। इससे पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाले थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें काफी परेशान किया जा रहा है, जिसके चलते वे बहुत टेंशन में हैं। उन्होंने आत्महत्या के लिए ब्लडप्रेशर की कई गोलियां एक साथ खा लीं थी, जिससे उनका बीपी लगातार लो होता गया। हालांकि, समय रहते उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर हो रहा शोषण